POK में 1000 से ज्यादा मदरसे बंद; जानें भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान में कैसे हालात?

पाकिस्तान को POK में भारतीय सेना का हमला होने का डर है। इसलिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बचाव की तैयारी शुरू हो गई है। पूरे पाकिस्तान में भारत के रुख को देखकर खलबली मची हुई है, क्योंकि भारत पहलगाम का बदला लेने के लिए बेताब है।

Pahalgam Terror Attack 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रुख देखकर पाकिस्तान की हवाइयां उड़ी हुई हैं। पाकिस्तानी सेना को डर है कि भारतीय सेना POK में हमला कर सकती है। इसलिए 1000 से ज्यादा धार्मिक स्कूल (मदरसा) बंद कर दिए गए हैं। लोगों ने दीवारों से घिरे बंकर तैयार करने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

स्थानीय धार्मिक मामलों के विभाग के प्रमुख हाफिज नजीर अहमद ने AFP समाचार एजेंसी को बताया कि हमने POK में सभी मदरसों में 10 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। विभाग के एक सूत्र ने बताया है कि सीमा पर तनाव का माहौल है और संघर्ष होने की संभावना है, इसलिए मदरसे बंद कर ने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

सेनाएं कर रहीं अभ्यास

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के तीनों अंगों को फ्री हैंड दे  दिया है। उन्होंने भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को कह दिया है कि आतंकवाद और आतंकियों को कुचलना है। इसके लिए समय, तरीका और तारीख वे खुद तय करें। पहलगाम के 26 मृतकों का बदला लेना है और लेकर रहेंगे। दुश्मन देश पाकिस्तान को सबक सिखाना है। भारत का यही कड़ा रुख देखकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भी भारत के हमले का जवाब देने की गीदड़ भभकी दी है। इसके लिए पाकिस्तान की तीनों सेनाएं अभ्यास भी कर रही हैं। पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस को भी 31 मई तक के लिए बंद कर दिया है। पाकिस्तान की नौसेना अरब सागर में प्रैक्टिस कर रही है। वहीं भारत ने भी अपना एयर स्पेस पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है। भारतीय नौसेना भी अरब सागर में अभ्यास कर रही है। दोनों देशों की सीमाओं पर भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना प्रमुख का बयान

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर ने गुरुवार को फिर दोहराया कि भारत की हर हरकत का जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ISPR के अनुसार, असीम मुनीर ने झेलम जिले में टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज में जाकर पाकिस्तान सेना की फील्ड ट्रेनिंग और एक्सरसाइज का जायजा लिया।

उन्होंने पाक सेना के तीनो अंग जल, थल और वायु सेना की वार एक्सरसाइज के वीडियो जारी करके युद्ध के लिए अपनी तैयारी के बारे में बताया। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात की और मुलाकात के बाद जारी बयान से साफ हुआ कि दोनों के बीच भारत की तरफ से पहले स्ट्राइक की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ