उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए साक्ष्य मिटाने के इरादे से दोनों साधुओं के शवों को उनके बिस्तरों पर ही जला दिया. मृतकों की पहचान सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है. सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर सन्न रह गए. दोनों साधुओं के अधजले शव देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने एक स्थानीय ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें : UP के शाहजहांपुर में पुलिस का कारनामा, ज्वेलर के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और रखी स्मैक, मांगे 2 लाख
कौन थे सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास?
ग्रामीणों के मुताबिक, अजीजगंज मोहल्ले के रहने वाले साधु गोपाल दास कथावाचक थे और 25 साल पहले पत्नी विज्जावति के निधन के बाद से करीब 20 वर्षों से मंदिर की देखरेख कर रहे थे. वहीं, सूथा गांव के ही रहने वाले बिहारी दास अविवाहित थे और 10 साल से मंदिर सेवा में थे. करीब एक महीने पहले ही बिहारी दास, गोपाल दास के शिष्य बने थे और दोनों शिव मंदिर में साथ रह रहे थे. शुरुआती जांच में मंदिर की संपत्ति और उस पर कब्जे का विवाद हत्या की मुख्य वजह बनकर सामने आ रहा है. गांव का ही रहने वाला सुमित सिंह दोनों साधुओं के पास बैठता था. सुमित करीब एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था और मंदिर में ही रहना चाहता था. इसी बात को लेकर साधुओं और उसके बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी.
घटना वाली रात भी मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद
घटना वाली रात भी मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि सुमित आपराधिक और नशेड़ी प्रवृत्ति का है. मंदिर में रोज की तरह साफ-सफाई करने पहुंचे द्रगपाल ने बताया कि वह सुबह 7 बजे जब मंदिर पहुंचा, तो वहां दोनों साधुओं के शव जलते हुए दिखे. उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. सूचना मिलते ही एसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे और खुदागंज पुलिस बल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. एसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुमित (35) को हिरासत में ले लिया है.
यह भी पढ़ें : Shahjahanpur Accident: दिल्ली आ रहे 5 लोगों की कार हादसे में मौत, शाहजहांपुर में ट्रक से भिड़ी
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
11 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
13 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines