Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी के घर रहने वाले नौकर ने बाथरूम में कैमरा लगा दिया और कारोबारी की बेटी के नहाते हुए वीडियो बना लिए। उसके बाद नौकर ने ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौकर को कारोबारी के घर से अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वेल्डिंग कारोबारी ने दानिश नाम के युवक को नौकरी पर रखा था। कामकाज में ठीक होने के कारण कारोबारी ने उसे घर में रहने के लिए कमरा दे दिया। इस दौरान वह कारोबारी की बेटी पर गलत नजर रखने लगा और उसके बाथरूप में कैमरा लगा दिया। उसने बाथरूम में नहाती बेटी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कारोबारी की बेटी के साथ रेप करने लगा।
वीडियो डिलीट करने के एवज में मांगे पैसे
नौकर की इस करतूत के बाद कारोबारी की बेटी तनाव में रहने लगी और उसने यह आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद जब परिजनों ने नौकर से वीडियो डिलीट करने को कहा, तो उसने वीडियो के डिलीट करने के लिए पैसों की डिमांड कर डाली। इसके साथ ही उसने धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
ऐसे में पीड़िता की मां ने परेशान होकर नौकर के खिलाफ पीजीआई थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी नौकर को अरेस्ट कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस पीड़िता की काउंसलिंग करवा रही है।
ये भी पढ़ेंः सास ने बेटे को सुहागरात मनाने से रोका, बहू पूरी करेगी शर्त तभी मिलेगा मौका
ये भी पढ़ेंः महिला योग ट्रेनर का रेप करता रहा दारोगा, देहरादून में मामला सामने आते ही SI सस्पेंड
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
6 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
3 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
22 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines