यूपी में हाल ही में दिए बयान के चलते ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस ने 3 बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत की तलाश में जुटी है। ईद के बाद एक सभा में नेताओं ने विवादित बयान दिया था।
दरअसल, गत 23 मार्च को मेरठ में ‘ईद मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया था। इसमें एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान शौकत ने विवादित बयान दिया। उन्होंने सपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने जिन्हें 111 सीटें दीं, वे खामोश हैं। मुझे सिर्फ 11 विधायक दे दो, मैं वादा करता हूं कि अगर यूपी में किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
यह भी पढ़ें: ओवैसी के साथ किसकी तस्वीर? जिसपर BMC दफ्तर में घमासान, MIM बैकफुट पर
भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच कराई और इसे भड़काऊ पाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोहिया नगर थाने में हाजी शौकत अली और आयोजकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद देर रात छापेमारी कर पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव राजी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा मुख्य आरोपी और प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एनकाउंटर के अलावा हाजी शौकत ने मेरठ के SSP के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें सड़क पर नमाज पढ़ने पर पासपोर्ट जब्त करने और लाइसेंस निरस्त करने की बात कही गई थी। इस पर बात करते हुए शौकत अली ने कहा कि पुलिस को रामनवमी के जुलूस के दौरान मस्जिदों के सामने ‘नागिन डांस’ करने वालों के पैरों में भी गोली मारने की बात कहनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड में जॉब के बहाने 16 भारतीयों को बनाया ‘गुलाम’, 18-20 घंटे कराया जा रहा काम; ओवैसी
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
19 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines