Gulam Haider: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसी सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही है। खबरों की मानें तो सीमा के लिए आने वाला समय मुश्किल भरा हो सकता है। चर्चा है कि सीमा का पति गुलाम हैदर (Gulam Haider) सऊदी से नोएडा आएगा। गुलाम के भारत आने के पीछे दो कारण बताए गए हैं।
वीजा के लिए कर दिया है आवेदन
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीमा का पति गुलाम हैदर नोएडा आ रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के एक यूट्यूबर मोहसिन के साथ गुलाम हैदर ने सऊदी से बातचीत की। इसी दौरान गुलाम ने नोएडा जाने की बात की खुलासा किया। साथ ही गुलाम ने कहा कि उसने भारत के वीजा के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन फिलहाल कुछ दिक्कत आ रही है, इसलिए समय लग रहा है।
यह भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर ‘गदर’ मचाने वाली महिला मुश्किल में, सचिन को ऐसा क्या बोल दिया? मिला नोटिस
गुलाम हैदर का बदला मन, कही बड़ी बात
पूर्व में कई टीवी इंटरव्यू में गुलाम हैदर ने कहा था कि वो सीमा से अब भी प्यार करता है। सीमा ने जो किया उसके बाद भी वह उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है, लेकिन अब गुलाम के मन बदलता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि गुलाम अब सिर्फ अपने बच्चों के लिए भारत आ रहा है। वह उन्हें अपने साथ ले जाना चाहता है। इसके लिए उसने भारत सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है। चर्चा है कि गुलाम तीसरी शादी भी कर सकता है।
कराची टू नोएडा के निर्माताओं ने भी किया था गुलाम से संपर्क
बता दें कि सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर अमित जानी एक फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ बना रहे हैं। इसके लिए अमित जानी गुलाम हैदर को मुंबई आने का न्योता दिया था। इसके बाद अमित जाने ने मीडिया को बताया कि यदि गुलाम को भारत आने में कोई दिक्कत होती है तो वो अपने राइटर के साथ दुबई जाकर गुलाम से मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ेंः ‘लप्पू सा’ कहने वाली महिला पर भड़की सीमा हैदर, सख्त लहजे में दी ये चेतावनी
चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से आई है सीमा
करीब दो साल पहले से सीमा और सचिन ऑनलाइन पबजी खेलते हुए संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों ने बातचीत शुरू की। कुछ दिनों बात करने के बाद दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो सीमा नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों को लेकर अवैध रूप से भारत में आ गई और यहां ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रहने लगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines