Seema Haider Case: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर का कराची कनेक्शन निकला है। वह सिंध से कराची बार-बार जाती थी। उसने दुबई के जरिए नेपाल और फिर आने से पहले कराची में कई दिन बिताए थे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब उसका पति गुलाम हैदर 4 सालों से सऊदी में काम करता है तो वह बार बार कराची के चक्कर क्यों लगाती और वहां रुकती थी। सीमा किससे मिलने जाती थी। एजेंसी को यह बात खटक रही है। अभी तक सीमा हैदर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Jaipur Mumbai Express Shootout: ट्रेन में 4 हत्याएं करने वाले चेतन ने क्यों लिया मोदी-योगी का नाम? देखें VIDEO
किसी ISI एजेंट के संपर्क में सीमा?
एजेंसी को शक है कि कहीं क्या सीमा के संबंध किसी ISI एजेंट से तो नहीं है? सिंध से कराची की यात्रा बार-बार करना एजेंसियों को शक पैदा कर रहा है। कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है, यहीं से सबसे ज्यादा फ्लाइट से यात्रा लोग करते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि जब भी वह कराची आई तो यहां किसके साथ रुकी और किस मकसद से रुकती थी। उसे फंडिंग कौन कर रहा था?
एजेंसी के सामने सीमा हैदर ने पूछताछ में बताया था कि उसका ससुराल और मायका दोनों सिंध में है। उसका कराची में कोई रिश्तेदार भी नहीं है। फिर भी वहां किसके साथ और क्यों रुकती थी? जिसके जवाब सीमा ने आज तक सही ढंग से नहीं दिए हैं।
IB फिर करेगी पूछताछ
IB सीमा हैदर से फिर सवाल जवाब करने जा रही है। गौरतलब है की ISI समय-समय पर भारत को टारगेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। खासकर साइंटिस्ट, आर्मी, नेवी और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगो को हनी ट्रैप के जरिए फंसा कर महत्वपूर्ण संस्थानों की जानकारी, भारत सरकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कराता रहा है। यहां तक कि ब्लैकमेलिंग उसका सीधा रास्ता होता है, जहां लड़कियों को बकायदा ट्रेनिंग देकर शिकार करने के लिए टारगेट दिया जाता है।
ऐसे में एजेंसी को सीमा के बर्ताव और सवाल जवाब और जिस तरह से भारत में आई उसको लेकर शक गहरा गया है। इसलिए हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने सीमा का मोबाइल फॉरेसिक जांच के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ साफ हो जाएगा। सीमा हैदर ने मोबाइल से क्या कुछ डाटा डिलीट किया किस किस के संपर्क में थी। इसका जल्द खुलासा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Modi In Pune: प्रधानमंत्री की पुणे यात्रा से महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ी गर्मी, आज मिलेगा लोकमान्य तिलक अवॉर्ड
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
43 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines