PM Modi In Pune: एक मंच पर आए शरद पवार-पीएम मोदी, मिला लोकमान्य तिलक अवॉर्ड, उद्धव गुट को लगी मिर्ची

Prime Minister Narendra Modi, Pm Modi in Pune, Sharad Pawar, Lokmanya Tilak Award, Maharashtra Politics

Pm Modi In Pune

PM Modi In Pune: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पुणे के दौरे पर हैं। पुणे एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने दगडूशेठ मंदिर में पूजा अर्चना की है। इसके बाद पीएम को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी थे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं यह अवॉर्ड 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित करता हूं। इस अवार्ड के साथ जो धनराशि मुझे दी गई है, वो भी मैं गंगा जी को समर्पित कर रहा हूं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने धारणा बनाई थी कि भारत की आस्था, संस्कृति और मान्यताएं पिछड़ेपन का प्रतीक हैं। लेकिन तिलक जी ने इसे भी गलत साबित किया। इसलिए भारत के जनमानस ने न केवल तिलक जी को लोकमान्यता दी, बल्कि लोकमान्य का खिताब भी दिया। स्वयं महात्मा गांधी ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा था।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1686276191710593024?s=20

पीएम मोदी मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1686255404786012161?s=20

उद्धव गुट ने सामना के जरिए साधा निशाना

शरद पवार के साथ पीएम मोदी के मंच साझा करने को लेकर उद्धव गुट ने मुख पत्र सामना के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है। संजय राउत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी नेता शरद पवार के साथ मंच साझा करने के लिए क्यों तैयार हैं? एक महीने पहले पीएम ने शरद पवार पर भ्रष्ट होने और वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।इसके बाद एनसीपी नेता अजित पवार गुट बीजेपी के साथ चले गए। इस पर भाजपा को सफाई देनी चाहिए।

विज्ञापन

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में कहा गया कि खुद शरद पवार द्वारा प्रधानमंत्री को सम्मानित किया जाना और उन्हें पुरस्कार दिया जाना विवाद की जड़ है। एक तरफ, देश में आजादी की दूसरी लड़ाई चल रही है और यही कारण है कि लोग शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं से अलग व्यवहार की उम्मीद करते हैं। नेता पीएम के साथ मंच साझा करेंगे, जबकि राकांपा कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। यह एक जटिल स्थिति है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ