Seema Haider Pregnant News : साल 2023 की कुछ विशेष यादों के साथ नए साल की शुरुआत हो गई है। पिछले साल सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी भारत के साथ पाकिस्तान तक काफी चर्चा में रही। अब नए साल में दोनों के जीवन में एक नया मेहमान आने वाला है। सीमा हैदर मां बनने वाली हैं और सचिन के घर में जल्द ही किलकारी गूंजेगी।
सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए गुड न्यूज दी और कहा कि वो शीघ्र ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब तक मां बनेंगी, लेकिन इतना जरूर कहा कि मेरे और सचिन के जीवन में जरूर एक बच्चा आएगा। सचिन के पिता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं सीमा हैदर का हाथ देखकर बता रहा हूं कि उसे बेटा होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं किसी का हाथ देखकर बता दूं तो वो कभी झूठ नहीं होता है।
यह भी पढ़ें : Sachin-Seema Haider की शादी का Video
सीमा और सचिन के जीवन में आएगा एक नया मेहमान
सचिन और सीमा हैदर के बीच ऑनलाइन गेम पब्जी पर प्यार हुआ और फिर दोनों ने नेपाल में शादी कर ली। इसके बाद सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं और अपने पति सचिन के घर पर पनाह ली। अब सीमा हैदर चाहती हैं कि उसके और सचिन के बीच एक बच्चा हो। बयान से तो ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, पहले पति से सीमा के 4 बच्चे हैं।
नए साल में सुर्खियां बटोर रहीं सीमा
साल 2023 में सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस साल भी दोनों फिर से नए मेहमान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसे लेकर सीमा हैदर ने कोई टाइम नहीं बताया है। बस इतना कहा है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि सीमा हैदर अब पाकिस्तान लौटने के विचार में नहीं हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि वह अब भारत में रहेंगी और कभी भी पाकिस्तान लौटकर नहीं जाएंगी।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines