Maulana Sajid Rashidi Talk on Seema Haider: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिया है। साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी देश छोड़ने का ऐलान कर दिया है जो अवैध रूप से भारत में आए थे और यहां रह रहे हैं। ऐसे में सीमा हैदर का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है जो नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में आई थी और सचिन मीना से शादी की थी। इसी बीच मुस्लिम धर्मगुरु और ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सीमा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
ISI की एजेंट हो सकती है सीमा
सीमा हैदर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। ऐसे में सीमा हैदर ने कहा कि वो भारत की बहू है। वहीं मौलाना साजिद रशीदी ने सीमा को लेकर कहा कि- ‘एक लड़की भारत आई थी वो भी बिना वीजा। बॉर्डर पार कर वो देश में घुस गई। हिंदू लोगों ने उसे बड़ा सराहा। धर्मगुरु ने आगे कहा कि- मैंने तभी कहा था कि हो सकता है कि यह ISI की एजेंट हो, लेकिन उसे सिर पर बैठा लिया गया।’
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को मिली पाकिस्तान से धमकी! वकील एपी सिंह ने राष्ट्रपति से मांगी है नागरिकता
सीमा हैदर की सीएम और पीएम से अपील
वहीं सीमा हैदर ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि भारत से न भेजा जाए। उसका कहना है कि वो बेटी पाकिस्तान की है लेकिन अब बहू हिंदुस्तान की है। जानकारी के लिए बता दें कि सीमा पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर भारत आई थीं, और यहां इंडिया में उनकी पांचवी बेटी ने भी जन्म ले लिया है।
पाकिस्तानी पति दे रहा धमकी
एक तरफ सीमा को भारत से बाहर करने की बात की जा रही है। वहीं उसका पाकिस्तानी पति उसे लगातार धमकी दे रहा है कि वो अपने 4 बच्चों को उससे वापस लेकर रहेगा। उसने कहा कि सीमा के डर से पैर कांप रहे हैं। सीमा उसे धोखा देकर पाकिस्तान से भागी है और वो न्याय चाहता है।
यह भी पढ़ें: 16 पाक यूट्यूब चैनल कौन से, जो भारत में बैन, पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
11 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines