Seema Haider Case: पाकिस्तान से भागकर अवैध तरीके से भारत आई सीमा गुलाम हैदर के मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, सीमा के पास एक नहीं बल्कि छह पाकिस्तानी पासपोर्ट है। एक बिना नाम वाला पासपोर्ट भी मिला है। इसके अलावा दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल भी मिले हैं। सीमा क्या पाकिस्तानी एजेंट है? इस सवाल के जवाब में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। यह मामला दो देशों से जुड़ा है, जब तक पर्याप्त सबूत न हो तब तक कुछ भी कहना सही नहीं है। वह एक बार जेल भी जा चुकी हैं और अब जमानत पर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सात दिन काठमांडु में रहे सचिन और सीमा
सीमा हैदर के खिलाफ 4 जुलाई को गौतमबुद्धनगर जिले के रबुपुरा थाने में केस दर्ज किया गया था। अब तक की जांच में सामने आया कि सीमा गुलाम हैदर और रबुपुरा के रहने वाले सचिन मीणा 2020 में पबजी ऑनलाइन गेम के जरिए संपर्क में आए थे। 10 मार्च 2023 को सीमा नेपाल आई। सचिन मीणा भी उसी दिन नेपाल पहुंचा था। दोनों 17 मार्च तक काठमांडू में साथ रहे।
पाकिस्तान गई और चार बच्चों संग वापस आई
इसके बाद सीमा हैदर वापस पाकिस्तान चली गई। 11 मई को वह अपने चारों बच्चों को लेकर पाकिस्तान से काठमांडू होते हुए अनाधिकृत तरीके से 13 मई को भारत आ गई। तब से सचिन मीणा के साथ रबुपुरा में किराये के मकान में रहने लगी। इस बात की जानकारी होने पर सचिन मीणा और सीमा गुलाम हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वर्तमान में सभी जमानत पर बाहर है।
https://twitter.com/ANI/status/1681614458987380743?s=20
पॉइंट जानिए सीमा-सचिन की पूरी कहानी
- सचिन और सीमा ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए 2020 में एक दूसरे के सम्पर्क में आए। 15 दिन बाद दोनों ने अपने नंबर एक दूसरे से शेयर किए।
- सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर 2019 से सउदी अरब में है। वह सीमा को घर खर्चा 70-80 हजार रुपये प्रतिमाह सऊदी से भेजता था। उन रुपयों में से सीमा 20-25 हजार रुपये प्रति माह की बचत करती थी।
- सीमा ने अपने गांव में 1 लाख रुपये की 20 माह की 2 कमेटी भी डाल रखी थी। 2021 में दोनों कमेटी खुलने के बाद करीब 2 लाख रुपये इकठ्ठा हो गये थे। इसके पास 4-5 लाख रुपये सालाना बच जाता था। यह अपनी बचत का सारा पैसा मकान मालिक की बेटी के पास रखती थी।
- एक लाख रुपए हैदर के पिता ने भेजे थे और 5-6 लाख रुपए इसकी बचत के थे। इसके अलावा एक बार हैदर ने 2 लाख 50 हजार रुपये सऊदी से एक साथ भेजे थे। कुछ पैसे और रिश्तेदारों की मदद से 12 लाख रुपये का 39 गज का मकान इसने अपने नाम खरीदा लिया था।
- मकान खरीदने के लगभग 3 महीने बाद जनवरी 2022 में इसने यह मकान 12 लाख में बेच दिया, क्योंकि इसे सचिन मीणा के पास भारत आना था।
- पहली बार सीमा हैदर 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर इसी साल 10 मार्च को कराची एयरपोर्ट से शारजाह एयरपोर्ट से काठमांडू एयरपोर्ट नेपाल पहुंची और 17 मार्च को इसी रूट से नेपाल से वापस चलकर दिनांक 18 मार्च 2023 को कराची एयरपोर्ट पहुंची।
- सचिन मीणा 8 मार्च को गोरखपुर पहुंचा। 9 मार्च को गोरखपुर से सोनोली बार्डर से काठमांडू के लिए निकला और 10 मार्च को काठमांडू में कमरा लेकर रूक गया।
- सचिन 10 मार्च की शाम काठमांडू एयरपोर्ट से सीमा हैदर को रिसीव करके न्यू विनायक होटल ले आया और यहां दोनों 17 मार्च तक साथ रहे।
- दूसरी बार सीमा हैदर 10 मई को 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों- फरहान उर्फ राज (7 वर्ष) और पुत्री – फरवाह उर्फ प्रियन्का (6वर्ष), फरिहा उर्फ परी (5 वर्ष), मुन्नी (उम्र 3 वर्ष) को साथ लेकर कराची एयरपोर्ट से दुबई एयरपोर्ट पहुंची। 11 मई 2023 को दुबई एयरपोर्ट से चलकर काठमांडू एयरपोर्ट आयी। पब्लिक ट्रान्सपोर्ट वैन में बैठकर सायं के समय पोखरा पहुंची। पोखरा में होटल में कमरा लेकर रात को रूकी।
- सीमा 12 मई की सुबह पोखरा से बस पकड़कर सिद्धार्थनगर के रूपनडेही खुनवा (Khunwa) बार्डर से भारत में प्रवेश करके वाया लखनऊ, आगरा होते हुए 13 मार्च 2023 को रबुपुरा कट, गौतमबुद्धनगर पर बस से उतरी। सचिन मीणा ने पहले से ही रबुपुरा में एक किराये का कमरा ले रखा था। इस किराये के कमरे में सचिन मीणा और सीमा हैदर साथ साथ रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: NDA Vs INDIA: दिल्ली में 26 विपक्षी दलों के खिलाफ शिकायत दर्ज, गठबंधन का नाम INDIA रखने पर विवाद
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines