ठंड का कहर: लखनऊ में नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद, बड़े बच्चों के लिए बदला टाइम टेबल

डीआईओएस राकेश कुमार ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं. उन्होंने कहा कि छात्रों को खुले परिसर में बैठाने से बचें और सभी कक्षाओं में हीटर या आवश्यक वार्मिंग व्यवस्था सुनिश्चित करें.

schools closed in Lucknow

उत्तरी भारत में बढ़ती ठंड और घने कोहरे का असर अब स्कूलों के शेड्यूल पर साफ नजर आने लगा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां 8 जनवरी तक बढ़ा दी हैं. जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को कठोर सर्दी से बचाना फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन

9वीं से 12वीं तक के बच्चों का बदला टाइम


निर्देश में आगे कहा गया कि यही कारण है कि जिले के सभी यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड वाले स्कूलों को छुट्टी बढ़ाने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल मंगलवार से खुलेंगे. हालांकि, इनकी कक्षाएं अब सामान्य समय के बजाय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी. उद्देश्य यह है कि बच्चों को सुबह के अधिक ठंडे घंटों में बाहर निकलने से बचाया जा सके.

विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम

डीआईओएस राकेश कुमार ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं. उन्होंने कहा कि छात्रों को खुले परिसर में बैठाने से बचें और सभी कक्षाओं में हीटर या आवश्यक वार्मिंग व्यवस्था सुनिश्चित करें. डीएम के आदेश के बाद ज्यादातर स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज या नोटिस भेजकर छुट्टियों और नए समय की जानकारी दे दी है. सभी शैक्षणिक संस्थानों को यह भी बताया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन होना चाहिए.

विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद ज्यादातर स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज या नोटिस भेजकर छुट्टियों और नए समय की जानकारी दे दी है. सभी शैक्षणिक संस्थानों को यह भी बताया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन होना चाहिए. उधर, कई सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूल पहले से ही शीतकालीन अवकाश पर हैं, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिलहाल अभिभावकों ने राहत की सांस ली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ