ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूली बच्चे हुए बेहाल, विक्ट्री वन सेंट्रल में 2 घंटे तक बंद रही लिफ्ट

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री वन सेंट्रल सोसायटी में सोमवार को लिफ्ट के मेंटेनेंस कार्य के चलते दो टावरों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से स्कूल से आने के टाइम पर लिफ्ट बंद होने की वजह से उनको कई मंजिल तक सीढ़ी से जाना पड़ा।

socity lift

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री वन सेंट्रल सोसायटी में सोमवार को लिफ्ट के मेंटेनेंस कार्य के चलते दो टावरों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से स्कूल से आने के टाइम पर लिफ्ट बंद होने की वजह से उनको कई मंजिल तक सीढ़ी से जाना पड़ा। सुबह और दोपहर के समय दो से तीन घंटे तक लिफ्ट बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई।

सुबह से शुरू हुई परेशानी
सोसायटी की वेलफेयर बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा पहले से शेड्यूल जारी किया गया था कि सोमवार सुबह 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण लिफ्ट बंद रहेगी। लेकिन टावरों में केवल एक ही लिफ्ट संचालित होने के कारण यह असुविधा और अधिक बढ़ गई।

आफिस जाने वाले हुए परेशान
सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोगों को ऊपरी मंजिलों से सीढ़ियों के जरिए नीचे उतरना पड़ा। वहीं कई वरिष्ठ नागरिकों और बीमार निवासियों को भी कठिनाई झेलनी पड़ी। यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। इससे पहले भी ऐसी समस्या हो चुकी है।

बच्चों को भी हुई परेशानी
टावर ए में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक लिफ्ट बंद रही जो स्कूल से लौटने का समय होता है। इस दौरान स्कूली बच्चों को अपने बैग और सामान के साथ सीढ़ियों से चढ़कर घरों तक पहुंचना पड़ा। कई अभिभावकों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि प्रबंधन ने स्कूल टाइम के दौरान मेंटेनेंस क्यों शेड्यूल किया।

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
निवासियों का कहना है कि टावरों में केवल एक ही लिफ्ट है और वैकल्पिक लिफ्ट की व्यवस्था नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में किसी भी प्रकार के मेंटेनेंस या तकनीकी खराबी की स्थिति में पूरा टावर प्रभावित हो जाता है। प्रशांत ने बताया कि लिफ्ट की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ