Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर, रोड एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर, रोड एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत

accident_8835a6

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा पुस्ता रोड पर सोमवार दोपहर हुए रोड एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर के रूप में हुई है। तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई टक्कर के दौरान यह हादसा हुआ। चारों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मिली तहरीर
इस मामले में युवक के परिजन ने आरोपी वैगन आर कार चालक के खिलाफ ईकोटेक 3 थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइक पर सवार थे 4 लोग
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू एक बाइक पर सवार थे। चारों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही वेगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही चारों युवक करीब 5 फीट ऊपर हवा में उछलकर जमीन पर गिरे थे।

हेड इंजरी से हुई मौत
जांच में पता चला है कि रोड एक्सीडेंट के दौरान चारों युवक के हेड इंजरी हुई। इसी वजह से चारों की जान बचाई नहीं जा सकी। चारों युवक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ