मुस्कान की डिमांड मेरठ जेल के जेलर ने ठुकराई, ब्वॉयफ्रेंड साहिल पर भी किए बड़े खुलासे

मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी मुस्कान को किसी तरह का पछतावा नहीं है। वह मुंह से कह रही है कि उसने गलत किया, लेकिन दिल से उसे कोई पछतावा नहीं है। इसका अंदाजा मुस्कान की उस डिमांड से लगा सकते हैं, जो उसने जेलर से की थी।

Meerut Murder Case

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मर्चेंट नेवी अफसर पति सौरभ राजपूत का मर्डर करने वाली मुस्कान मेरठ जेल में है। CJM कोर्ट ने उसे और उसके ब्वॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा है। दोनों को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया और दोनों कल ही जेल पहुंच गए गए थे। मुस्कान को बैरक नंबर 12 में रखा गया है, जो महिला कैदियों के लिए बनी नई बैरक है। इस बैरक में जेल में आने वाली नई महिलाओं को रखा जाता है।

विज्ञापन

साहिल बैरक नंबर 18 में है, जो पुरुष कैदियों के लिए बनी नई बैरक है, जिसमें जेल में आने वाले नए पुरुषों को रखा जाता है। यह जानकारी मेरठ जेल के जेलर वीरेश राज आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि मुस्कान जब जेल में आई थी तो उसने कहा था कि साहिल को उसके आस-पास ही रखा जाए, लेकिन ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए डिमांड रिेजेक्ट कर दी गई। क्योंकि जेल का नियम है कि महिला और पुरुष कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा जाता है।

विज्ञापन

4 मार्च को की गई थी सौरभ की हत्या

बता दें कि 4 मार्च को सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी। उसकी पत्नी मुस्कान और उसके ब्वॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला ने मीट काटने वाले चाकू से उसकी हत्या की। फिर सौरभ के शव के टुकड़े करके उन्हें एक ड्रम में भर दिया। ड्रम को सीमेंट से सील कर दिया। इसके बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल चले गए। वहां दोनों ने शिमला में शादी की और मनाली में हनीमून मनाया। दोनें वहां से 17 मार्च को लौटे। इन 13 दिन में दोनों ने बर्थडे सेलिब्रेटी किया, पब में डांस नाइट की। होली भी सेलिब्रेट की, जिसके वीडियो सामने आए। इस बीच पति सौरभ और बेटी के साथ मुस्कान का डांस वीडियो भी सामने आया था। इन वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोची समझी साजिश के तहत ही सौरभ की हत्या की गई।

विज्ञापन

मां-बाप को सुनाई थी हत्याकांड की कहानी

मुस्कान 17 मार्च को मेरठ लौटने के बाद अपने मां-बाप के घर आई थी। उसे अपनी बेटी से मिलना था, लेकिन वह पापा के पास जाने की जिद करते हुए रोने लगी तो मुस्कान भी रोने लगी। इसके बाद मां-बाप के सामने उसने सौरभ हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मां-बाप उसे लेकर थाने गए और वहां उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए साहिल का पता बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ