उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी अफसर पति सौरभ राजपूत की जान क्यों ली? इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान मुंबई जाकर एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इसके लिए उसे पति सौरभ से छुटकारा चाहिए था। एक बार वह सौरभ को छोड़कर मुंबई चली भी गई थी और उस समय बात तलाक तक भी पहुंच गई थी, लेकिन परिजनों समझाकर दोनों को फिर एक कर दिया था।
मुस्कान ने सौरभ को स्कूल फ्रेंड साहिल से मिलवाया था और उसे दोस्त बताया था, लेकिन सौरभ को मुस्कान और साहिल के असली रिश्ते के बारे में भी पता चल गया था। साहिल शराबी किस्म का आदमी था, इसलिए सौरभ को मुस्कान से उसकी दोस्ती पसंद नहीं थी। इस वजह से भी मुस्कान ने सौरभ को मारने की साजिश रची थी। अपने इस मिशन में उसने साहिल को शामिल किया। परिवाल वाले उसे तलाक नहीं लेने दे रहे थे, इसलिए उसने सौरभ की हत्या करना मुनासिब समझा, ताकि उसे सौरभ से छुटकारा मिल जाए और साहिल के साथ वह अपनी जिंदगी बिता सके। मुंबई जाकर एक्ट्रेस बनने का पूरा कर सके।
यह भी पढ़ें:मुस्कान के प्रेमी साहिल की नई डिमांड! सौरभ के दोस्त ने बताया कैसी लड़की थी वो?
मुस्कान को पीहू में नहीं थी कोई रुचि
सौरभ राजपूत के एक दोस्त ने मीडिया से बातचीत में मुस्कान के बारे में कई बातें बताई थी। उसने बताया था कि मुस्कान को अपनी बेटी पीहू में कोई रुचि नहीं थी। उसे सिर्फ अपने से मतलब था। वह अपने में मस्त रहती थी। फोटो क्लिक करना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद था। अच्छे कपड़े पहनना, अच्छा खाना, नए मोबाइल खरीदना पसंद था, जबकि सौरभ को जब से मां-बाप ने बेदखल किया था, वह आर्थिक रूप से तंग था।
उसके पास एक बार इतने पैसे भी नहीं थे कि वह बेटी पीहू को दवाई दिला सके। इसलिए उसने उससे पैसे मांगे थे और दोस्तों ने भी उसकी मदद की थी। सौरभ पीहू से बहुत प्यार करता था, लेकिन मुस्कान उसकी तरफ ध्यान नहीं देती थी। मुस्कान अपने शौक सौरभ से शादी के बाद ही पूरे करने लगी थी। क्योंकि दोनों ने लव मैरिज की थी, इसलिए मुस्कान को पहले से जानते थे, लेकिन शादी के बाद वह बिल्कुल बदल गई थी।
यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल पर सौरभ के दोस्त का बड़ा खुलासा, कहा- एक या 2 लोगों का काम नहीं है ये
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
41 mins agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 hr ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
3 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
4 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
5 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
6 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
7 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
10 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines