मेरठ हत्याकांड से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। कैसे मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ राजपूत को बेहोशी की हालत में मार डाला। मुस्कान ने ये काम अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर किया। सौरभ लंदन से लौटा था और अपनी पत्नी-बेटी का जन्मदिन मनाया। वो बहुत खुश था लेकिन पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार, बॉडी के की टुकड़े कर उसे ड्रम में डाल दिया। इसके बाद वो अपने प्रेमी के साथ मनाली गई और वहां जाकर शादी कर ली फिर हनीमून का क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। आइए जान लेते हैं जिस साहिल के चक्कर में मुस्कान ने अपने पति को ही मार डाला वो क्या करता था, उसके बारे में सारी डिटेल।
क्या करता था साहिल
पहले कहा जा रहा था कि साहिल कम पढ़ा-लिखा था, लेकिन अब नया खुलासा हुआ है कि साहिल सीए की पढ़ाई कर रहा था। वो अपने परिवार से अलग रहता था। मिली जानकारी के अनुसार साहिल के पिता जो ग्रेटर कैलाश में रहते हैं और भाई जो लंदन में रहता था उसके लिए पैसे भेजते थे। वो चाहते थे कि वो पढ़े-लिखे और अच्छा सीए बने। उन्हें क्या पता था कि वो उन पैसों से पढ़ाई नहीं बल्कि अय्याशी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो बड़े खुलासे, मुस्कान और साहिल की करतूतें उजागर
साहिल को कब से जानती थी मुस्कान
मुस्कान और साहिल एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि मुस्कान ने साल 2016 में सौरभ से लव मैरिज की। सौरभ के घरवालों के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों के बाद ही उसने लड़ाई-झगड़ा कर उनके भाई को घर से अलग कर दिया। दोनों किराए के मकान में रहने लगे। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम है पीहू जो 6 साल की है।
अंधविश्वासी था साहिल
मर्डर के बाद जब साहिल के घर की तलाशी ली गई तो कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए। उसके घर में अलग-अलग तरह के चित्र बने हुए थे जिन्हें देख पता चल रहा था कि वो कितना अंधविश्वासी है। साहिल के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि वो जादू-टोने पर विश्वास करता था। उसका मानना था कि उसकी मरी हुई मां उससे बात करती है। सौरभ के मर्डर के बाद साहिल उसकी गर्दन और हाथ को अपने घर लेकर गया ताकि वो उसकी पूजा करे।
यह भी पढ़ें: सौरभ से पहले मोहब्बत के हाथों जान गंवाने वाले 7 युवा, काम न आई कोई दुआ
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines