सौरभ से पहले मोहब्बत के हाथों जान गंवाने वाले 7 युवा, काम न आई कोई दुआ

मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड ने सनसनी मचा दी। यह पहली बार नहीं है जब प्रेम में किसी की जान गई हो। इससे पहले भी ऐसे कई इश्क हैं जो परवान चढ़ने से पहले ही बलि चढ़ गए।

Saurabh Rajput muskan sahil case

Saurabh Rajput muskan sahil case

मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस ने सनसनी मचा दी है। पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति के सीने में खंजर उतार दिया। इस हत्याकांड से लोग सिहर उठे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि ऐसी दर्दनाक वारदात हुई हो। श्रद्धा वालकर से लेकर लेकर छतरपुर हत्याकांड तक ऐसे कई दिल दहला देने वाले हत्याकांड हैं जिनके बारे में सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे 5 युवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रेमी या प्रेमिका हाथों मारे गए। किसी के 15 टुकड़े किए गए तो किसी के 30 टुकड़े किए गए। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है इस बारे में भी जान लेते हैं।

1. सौरभ राजपूत हत्याकांड

सबसे पहले हालिया मर्डर केस यानि सौरभ राजपूत के बारे में जान लेते हैं जो अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के हाथों ही मौत के घाट उतार दिया गया। लंदन से लौटे सौरभ को मुस्कान ने खाने में नशे की दवा मिला पहले बेहोश किया और फिर उसके सीने में 4 बार चाकू से वार किया। उसकी बॉडी के 15 टुकड़े किए और फिर एक प्लास्टिक के ड्रम में डाल उसके ऊपर से सीमेंट डाल दिया ताकि बदबू न आए।

2. छतरपुर मर्डर केस

मध्यप्रदेश के छतरपुर मर्डर केस के बारे में आपने सुना ही होगा जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को घर बुला उसके सिर में गोली मार दी। इस घटना को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले की जांच की और पाया कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था।

3. बनारस हत्याकांड

जैसी घटना मेरठ में हुई है उसी तरह की एक घटना बनारस में भी हुई। बनारस में एक महिला ने अपने नए बॉयफ्रेंड से पुराने प्रेमी की हत्या करवा दी। ये मामला होली की रात का है जब रंगोली नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हत्या की प्लानिंग एक महीने पहले से चल रही थी।

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

4. पुणे हत्याकांड

न सिर्फ मेरठ में बल्कि महाराष्ट्र के पुणे से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। अहिल्यानगर का ये मामला है जहां पहले 19 साल के युवक की हत्या की गई और फिर उसकी बॉडी के दो टुकड़े कर दिए गए।

5. बेंगलुरु हत्याकांड

ऐसा लगता है कि अब इंसानियत खत्म ही हो गई है। मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड से पहले बेंगलुरु में भी ऐसा भयानक हादसा हो चुका है जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पहले हत्या की और फिर उसके शरीर के 30 टुकड़े कर उसे फ्रिज में रखा। महिला की हत्या की गुत्थी तब सुलझी जब महिला के शव से बदबू आने लगी।

6. श्रद्धा वालकर हत्याकांड

अब बात कर लेते हैं मोस्ट पॉपुलर श्रद्धा वालकर हत्याकांड की। इस केस में आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हालांकि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन इश्क करने वाला ही जान का दुश्मन बन गया। आफताब ने पहले श्रद्धा का मर्डर किया फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए और धीरे-धीरे उन्हें ठिकाने लगाने लगा।

7. हैदराबाद हत्याकांड

एक और ऐसा ही मामला हैदराबाद से आया था जिसमें फौज से रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो अपने मायके जाना चाहती थी। पति-पत्नी की लड़ाई हुई और गुस्से में आ आदमी ने औरत का गला दबा दिया। हालांकि मर्डर गैर इरादतन था, लेकिन बर्बरता की हदें पार कर दी।

उसने अपनी पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े किए फिर उसे कुकर में उबाला और हड्डियों को पीसा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ