विमल कौशिक, मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ राजपूत के मर्डर मामले में पुलिस को अब तक की जांच में कई चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। पुलिस सोमवार को जेल जाकर आरोपी साहिल और मुस्कान के बयान दर्ज करेगी। आरोपियों से पासपोर्ट और बाकी जानकारियों के बारे में पता किया जाएगा। साहिल और मुस्कान के रिमांड की डिमांड भी पुलिस करेगी। पुलिस ने इस बाबत कोर्ट में अर्जी देने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया जा सकता है। पुलिस की ओर से न्यायालय में क्राइम सीन रीक्रिएट करने का हवाला भी दिया जाएगा।
हिमाचल में आरोपियों ने बदले 2 होटल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेरठ में हत्या करने के बाद दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश गए थे। मेरठ पुलिस की एक टीम वहां भी जांच के लिए गई है। पुलिस को पता लगा है कि 5 मार्च को दोनों आरोपियों ने शिमला के विक्ट्री टनल के पास होटल में रूम लिया था। होटल वालों से कहा था कि उनकी हाल ही में शादी हुई है, वे लोग हनीमून के लिए हिमाचल आए हैं। होटल का किराया ऑनलाइन भुगतान किया था। इसके बाद 10 मार्च को मुस्कान और साहिल कसोल पहुंचे थे, 16 मार्च तक यहां रुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने होटल पूर्णिमा में स्टे किया था। इस दौरान भी होटल के कर्मचारियों को दोनों ने पति-पत्नी होने की बात कही थी।
क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था साहिल
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या की असली वजह सामने लाएगी। 5 दिन तक आरोपियों को उन जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां वे मर्डर करने के बाद रुके थे। जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि नशे के साथ-साथ आरोपी साहिल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था। सट्टे में जीते पैसों से वह मुस्कान के साथ मिलकर मौजमस्ती करता था। साहिल किसी बुकी के टच में था, इसका पता पुलिस को लगा है। सौरभ हर महीने मुस्कान को 25 से 50 हजार रुपये की रकम खर्च करने को देता था। बीते साल टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी पर भी साहिल ने सट्टा लगाया था।
यह भी पढ़ें:मुस्कान की डिमांड मेरठ जेल के जेलर ने ठुकराई, ब्वॉयफ्रेंड साहिल पर भी किए बड़े खुलासे
यह भी पढ़ें:सौरभ की पत्नी मुस्कान पर 7 बड़े खुलासे; बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के सच भी आए सामने
संबंधित खबरें
इश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 mins agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
1 hr agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
4 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
6 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
7 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
7 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
21 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines