मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड से सनसनी मची हुई है। हर अखबार और टीवी की पहली हेडलाइन यही खबर बनी हुई है। हत्याकांड को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कैसे मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसे मारा। कभी कहा जा रहा है कि बॉडी के 15 टुकड़े किए गए तो कभी कहा जा रहा है कि 4 टुकड़े। वहीं अब मेरठ उत्तर प्रदेश के एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। उन्होंने बताया कि कैसे उसका मर्डर किया गया और घाव कितने गहरे थे। आइए इस बारे में आप भी जान लीजिए।
कैसे हुई मौत?
एसपी आयुष ने बताया कि सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। डॉक्टर ने बताया कि उसकी छाती में उल्टी तरफ चाकू से 4 गहरे वार किए गए। उन्होंने जो गर्दन काटी थी उसपर इंजरी दिखाई गई हैं। सौरभ की दोनों हथेली काटी गई हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी मृत्यु का कारण एंटी मार्टम इंजरी है। इस वजह से उन्हें शॉकिंग ब्रेन हेमरेज हुआ और वही उनकी मौत का कारण बना।
यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल के ‘हनीमून ट्रिप’ का वीडियो वायरल, सौरभ की जान लेने की ऐसे मनाई खुशी
12 दिन से पड़ी थी बॉडी
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सौरभ की बॉडी 12 से पड़ी थी। उसके सारे दांत हिल रहे थे और टुकड़ों में बॉडी होने से पता साफ है कि हत्या बहुत ही निर्मम तरीके से की गई थी। सौरभ की बॉडी खराब हो गई थी क्योंकि उसके कपड़े सीमेंट से सूख गए थे।
बैकग्राउंड की होगी जांच
एसपी आयुष ने बताया कि अभी तक जो भी एंगल सामने आए हैं वो बता दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जरूरी एविडेंस भी रख लिए गए हैं। अब सौरभ राजपूत, मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला तीनों के बैक ग्राउंड की भी जांच की जाएगी। साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि सौरभ लंदन गया था या नहीं। पुलिस ने बताया कि सभी तथ्यों की जानकारी की जाएगी और उनके फ्रेंड्स और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्या का कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: सौरभ राजपूत और साहिल में क्या अंतर? एक ‘मुस्कान’ के लिए कैसे उजड़े दो परिवार
संबंधित खबरें
वाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
34 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
12 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
13 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
19 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
20 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
21 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines