मेरठ में हुए सौरभ राजपुत मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही मुस्कान और साहिल का एक नया रूप और वहशीपन भी देखने को मिल रहा है। पहले अपने उस पति को मौत के घाट उतार दिया जिसने उसके लिए अपना परिवार छोड़ दिया। उसके बाद अपने प्रेमी संग उसने मंदिर में शादी रचाई और निकल पड़े हनीमून ट्रिप पर। मुस्कान और साहिल के रोमांटिक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें देख कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वो एक मर्डर कर इस ट्रिप को इंजॉय कर रहे हैं। दोनों पब में भी पार्टी करते नजर आ रहे हैं तो एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम बिताते भी नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को देख लोगों में गुस्से की लहर है। आप भी देखिए कि कैसे सौरभ का मर्डर कर और उसके शरीर के टुकड़े ड्रम में डाल मुस्कान अपने प्रेमी साहिल संग वो हनीमून को इंजॉय कर रही हैं।
मरने से तीन दिन पहले मनाया था बेटी का बर्थडे
सौरभ और मुस्कान की एक 6 साल की बेटी भी है। मरने से ठीक 3 दिन पहले यानी 28 फरवरी को सौरभ ने अपनी बेटी का बर्थडे मनाया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सौरभ, मुस्कान और उनकी 6 साल की बेटी पीहू डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि उस औरत के दिमाग में क्या षड़यंत्र चल रहा है।
यह भी पढ़ें: सौरभ से पहले मोहब्बत के हाथों जान गंवाने वाले 7 युवा, काम न आई कोई दुआ
पति को मारने के बाद गई प्रेमी के घर
मुस्कान जिसके लिए सौरभ ने घर-परिवार से लड़ाई की और इंटर कास्ट शादी की। उस लड़की के हाथ जरा भी नहीं कांपे जब उसने बेहोश सौरभ के सीने में खंजर भौंका। ये काम उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर किया। पहले पति के खाने में मुस्कान ने नशे की दवाई मिलाई और उसे बेहोशी की हालत में ही मार डाला। सौरभ को पता भी नहीं चला होगा कि वो इस नींद से कभी नहीं उठेगा। मुस्कान ने पहले पति का मर्डर किया और फिर उसका सिर और हाथ काटकर साहिल के घर ले गई और दोनों ने वहां रात बिताई।
पब में प्रेमी संग की पार्टी
पहले बेटी के बर्थडे पर पति सौरभ संग पार्टी की और फिर उसका मर्डर कर अपने प्रेमी साहिल संग पहुंची मनाली। जहां दोनों एक पब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
दोनों की हालत को देख साफ पता लग रहा है कि वो नशे में चूर हैं। पब में पागलों की तरह डांस कर रहे साहिल और मुस्कान के चेहरे पर इस बात की शिकन भी नहीं है कि उन्होंने मर्डर किया है।
किसी के बेटे को किसी के पिता को किसी के भाई को और अपने सुहाग को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया है।
यह भी पढ़ें: सौरभ राजपूत और साहिल में क्या अंतर? एक ‘मुस्कान’ के लिए कैसे उजड़े दो परिवार
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
6 mins agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
12 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
13 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
14 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
18 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
18 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
20 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
21 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines