सौरभ मर्डर केस के आरोपी साहिल शुक्ला मेरठ जेल में बंद हैं। साहिल ने प्रेमिका मुस्कान रस्तोगी के साथ मिलकर सौरभ का मर्डर कर दिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर बॉडी के दो टुकड़े किए और उसे नीले ड्रम में डाल सीमेंट से जमा दिया। अब साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं और नशे का आदी होने की वजह से वहां उनका इलाज चल रहा है और काउंसलिंग भी हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि साहिल का लुक बदल दिया है और अब उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने भी इस बात की पुष्टि की है। आइए जान लेते हैं कि उसके साथ ऐसा किया हुआ।
जेल में मिलने आई थी साहिल की नानी
19 मार्च को जेल गए साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी से उनका कोई भी रिश्तेदार जेल में मिलने नहीं गया था,लेकिन बीते दिन साहिल की नानी उससे मिलने पहुंची। जेल अधीक्षक ने बताया कि उसकी नानी उससे मिलने आई थी, लेकिन रिश्तेदारों से मिलना एक पर्सनल मीटिंग होती है जिसे रिवील नहीं किया जा सकता। हालांकि अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए कोई भी नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ जेल में साहिल से मिलने पहुंचा कोई अपना, जानें मुस्कान के प्रेमी की हालत कैसी
साहिल का बदला लुक
आपने साहिल को तो देखा ही है, ढाई फिट लंबे-लंबे बाल रखने वाला लड़का एकदम फंकी लुक में नजर आ रहा था। जेल में जाने के बाद अब साहिल के बाल काट दिए गए हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में कुछ नियम-कानून होते हैं। जेल में लंबे बाल रखने का कोई प्रावधान नहीं है खासतौर पर पुरुषों के लिए। ऐसे में साहिल के बाल कटवा दिए गए हैं।
साहिल ने खुद की थी बाल कटवाने की मांग
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में लंबे बाल रखने का कोई नियम नहीं है, लेकिन साहिल ने अपने बाल कटवाने की खुद मांग की थी। वो चाहता था कि उसके छोटे-छोटे बाल हो जाएं, ऐसे में जेल में नाई तो होते ही हैं तो उसके बाल कटवा दिए गए हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लंबे-लंबे बाल रखने वाले साहिल के अचानक से छोटे-छोटे बाल कर दिए जाएं तो उसे पहचान पाना तो मुश्किल होगा ही।
यह भी पढ़ें: मुस्कान की चाल में कैसे फंसा साहिल! स्नैपचैट से खुलासा, देखें कैसे-कैसे किए मैसेज?
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
3 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
17 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
20 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines