हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 बच्चों की मां का चल रहा था अफेयर, पति ने करवाई शादी, खुशी-खुशी कर दी विदा!

संत कबीर नगर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां बबलू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर खुद उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। कोर्ट से नोटरी बनवाने के बाद मंदिर में विवाह संपन्न हुआ।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को पता चला कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चल रहा है। इसके बाद शख्स ने ऐसा फैसला लिया कि पूरा क्षेत्र हैरान रह गया। दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराकर अपने पास से खुशी-खुशी विदा कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

बबलू काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान उसकी पत्नी राधिका का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ शुरू हो गया। बबलू और राधिका की शादी 2017 में हुई थी और उनके 7 और 9 साल के दो बच्चे हैं। जब बबलू के परिवार को राधिका के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो यह बात बबलू तक भी पहुंच गई। जब बबलू ने राधिका से इस बारे में पूछा, तो उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

यह सुनकर बबलू हैरान रह गया। उसने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन राधिका समझने को तैयार नहीं थी। जब गांव वालों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने भी कोई हल निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद बबलू ने कहा कि उसकी पत्नी खुद तय करेगी कि वह उसके साथ रहना चाहती है या अपने प्रेमी के साथ। जब राधिका ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, तो हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

कोर्ट में नोटरी और फिर मंदिर में कराई शादी

संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में रहने वाले बबलू ने पहले अपनी पत्नी के साथ कोर्ट से नोटरी बनवाई और फिर एक मंदिर में उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई। एक महिला ने अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी करने का फैसला किया और सबसे बड़ी बात यह रही कि यह शादी खुद उसके पति बबलू ने करवाई। बबलू ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया।

यह भी पढ़ें : सौरभ-मुस्कान केस के बाद नीले ड्रम से डरने लगे लोग, वायरल हुए मीम्स

विज्ञापन

बबलू ने पहले कोर्ट में अपनी पत्नी की शादी करवाई और फिर दोनों को मंदिर ले गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फेरे लिए। बबलू ने अपने दोनों बच्चों को अपने पास रखने का फैसला किया और उनकी परवरिश करने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी की पत्नी बनाकर विदा कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola