सौरभ-मुस्कान केस के बाद नीले ड्रम से डरने लगे लोग, वायरल हुए मीम्स

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद लोग नीले ड्रम से डरने लगे हैं। अब हर दूसरी रील में नीला ड्रम दिखाई दे रहा है जो लोगों में खौफ पैदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े मीम्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

meerut Saurabh Muskan case viral memes

meerut Saurabh Muskan case viral memes

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। साहिल और मुस्कान की काली करतूतों ने सभी को हैरान कर दिया है। इसका असर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है क्योंकि हर दूसरी रील नीले ड्रम की ही है। इन रील्स को देख जहां कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ लोगों में खौफ भी है। ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर क्यों इतना क्राइम बढ़ रहा है? आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स की एक झलक।

विज्ञापन

पति के साइज के नीले ड्रम

सोशल मीडिया पर बहुत से नीले ड्रम वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे इस फोटो में एक बड़ा सा नीला ड्रम दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा हुआ है- जनहित में जारी… जिन पतियों के घर में उनके साइज का ड्रम है और खाली पड़ा है वो उसे कबाड़ी को बेच दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

सस्ते में खरीदें नीला ड्रम

एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कैप्शन में दिया है कि सस्ती दरों में नीला ड्रम खरीदे और बेचे जाते हैं। इस फोटो पर भी मजेदार कमेंट आए हैं जैसे किसी ने लिखा- जोर-जोर से बोलकर मेरी पत्नी को स्कीम बता दे।

विज्ञापन

नीले ड्रम से मर्द क्यों डरा हुआ है

इस वीडियो में एक महिला अपने सिर पर नीले रंग का ड्रम लेकर आती नजर आ रही है। तभी एक आदमी उससे पूछता है कि ये क्यों लेकर जा रही हो वो बोलती है राशन रखने के लिए। आदमी डर जाता है और तुरंत पूछता है भैया कहां है भाभी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- इस नीले ड्रम से मर्द समाज डरा सहमा नजर आ रहा है

विज्ञापन

नीले ड्रम किए नष्ट

इस वीडियो में एक के बाद एक कई सारे नीले रंग के ड्रम नष्ट किए जा रहे हैं। वीडियो में कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा है सारे फसाद की जड़ ये नीले ड्रम ही हैं, जिनसे सारे मर्द समाज में डर का माहौल है।

विज्ञापन

पति वर्सेस सीमेंट और नीला ड्रम

इस वीडियो में एक आदमी अपने कंधे पर नीला ड्रम ले जाता दिखाई दे रहा है। उसे ये उसकी पत्नी ने बर्थडे पर गिफ्ट किया था। अब मेरठ केस के बाद मर्दों में नीले ड्रम का खौफ है। ऐसे में वो बोल रहा है कि वो इसे फेंकने के लिए जा रहा है जिससे वो बचा रहे।

विज्ञापन

इसी तरह के कई और मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो लोगों को डरा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ