संभल से विमल कौशिक की रिपोर्ट।
Sambhal Violence: यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा ने पूरे देश का ध्यान खींचा। इस बीच हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के दो सदस्यों ने रविवार को मस्जिद समेत शहर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। आयोग के प्रमुख और इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा और सेवानिवृत्त आईपीएस अरविंद कुमार जैन ने कड़ी सुरक्षा के बीच हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
इस बीच संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद ने विवादित बयान दिया है। संभल हिंसा में मारे गए लोगों पर विधायक ने कहा मैं उनके गम में शामिल होने आया हूं। अल्लाह ताला इस बच्चे को जन्नत बख्शे। ये जो लोग मारे गए हैं ये शहीद हुए हैं। ये सभी मस्जिद के नाम पर शहीद हुए हैं। पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए इन लोगों ने किया है। जो कुछ हुआ ठीक नहीं हुआ। जिसने भी किया अच्छा नहीं किया। हिंसा में हताहत हुए सभी लोग कम उम्र के थे। मैं सभी 5 जगहों पर गया हूं। मैंने सभी की बातों को सुना है।
10 दिसंबर के बाद आएगा प्रतिनिधिमंडल
सपा विधायक इकबाल महमूद ने आगे कहा हमारा डेलिगेशन आने वाला था, लेकिन यहां के डीएम ने 10 दिसंबर तक पाबंदी लगा रखी है। 10 दिसंबर के बाद हमारा प्रतिनिधिमंडल आएगा और फिर हर शहीद के घर जाकर उनको संवेदना देगा। यह प्रतिनिधिमंडल माननीय अखिलेश यादव जी की तरफ से भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा हम हताहत हुए लोगों को फिर से नहीं ला सकते हैं, लेकिन परिवारों को जो सहायता होगी, वह करेंगे।
ये भी पढ़ेंः बदायूं में जामा मस्जिद या नीलकंठ महादेव मंदिर; इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; जानें मामला
24 नवंबर को संभल में क्या हुआ?
बता दें कि संभल में 24 नवंबर की सुबह सर्वे के दौरान हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उपद्रवियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पत्थर बरसाए। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। फिलहाल संभल में हालात सामान्य हो रहे हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Video: संभल हिंसा का सच आया सामने! नए वीडियो में सफेद कुर्ता पहने युवक ने भीड़ को उकसाया
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
7 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
12 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
17 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
20 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines