Sambhal Violence Latest Update: संभल हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आज 7 और दंगाइयों को अरेस्ट किया है। इसके साथ पुलिस ने अब तक 3 महिलाओं समेत कुल 48 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही पुलिस ने मैगजीन लूटने वाले दंगाई को भी अरेस्ट किया है। बता दें कि 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।
पिस्टल लूटने वाले आरोपी का नाम आकिब पुत्र मारूफ है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आकिब संभल के थाना नखासा क्षेत्र के मौहल्ला दीप सराय की न्यारियों वाली मस्जिद का रहने वाला है।
सांसद के मोहल्ले का रहने वाला है आरोपी
बता दें कि 24 नवंबर को सदर कोतवाली की शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में हिंसा हुई थी। उसके बाद थाना नखासा क्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहा में पथराव हुआ था। यह क्षेत्र सपा सांसद जियाउर्ररहमान बर्क का गढ़ है। बता दें कि पिस्टल लूटने का आरोपी सपा सांसद के मोहल्ले का रहने वाला है। हिंसा मामले में 2750 अज्ञात लोगों पर हिंसा मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर रही है।
ये भी पढ़ेंः ‘शाह होश में आओ…’, गृह मंत्री के बयान के विरोध में सड़क पर उतरी BSP, आकाश आनंद बोले- पश्चाताप करना पड़ेगा
मामले में एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया 24 नवंबर को शाही संभल मस्जिद में हिंसा हुई थी। तीन महिलाओं समेत 48 लोगों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। एसआई फैसल शाह के पिस्टल की मैगजीन लूटने वाले आरोपी आकिब को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘बाबा साहेब के सपनों पर BJP ने काम किया, कांग्रेस सिर्फ…’, CM योगी का विपक्ष पर हमला
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines