गृह मंत्री के बयान के विरोध में सड़क पर उतरी BSP, आकाश आनंद बोले- पश्चाताप करना पड़ेगा

UP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर आज बसपा ने मायावती के नेतृत्व में पूरे देश में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह माफी मांगो जैसे नारे लगाए।

BSP Protest Against Amit Shah

BSP Protest Against Amit Shah

BSP Protest Against Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर बसपा आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। यूपी में जिला मुख्यालयों पर बसपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने एक्स पर लिखा गृह मंत्री ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया, उन्हें पश्चाताप करना ही पड़ेगा। गोरखपुर से लेकर आगरा तक बसपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

आगरा में बसपा नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर और झंडे लेकर शाह के बयान पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही शाह होश में आओ…संविधान का अपमान नहीं सहेंगे जैसे नारे लगाए। वहीं वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने कहा अभी तो अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है। गोरखपुर में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ वकीलों ने भी प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर कहा बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शाह को माफी मांगनी चाहिए

लखनऊ में बसपा सुप्रीमो ने कहा अमित शाह ने संसद में बाबा साहेब के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे उनका अपमान हुआ। हमारी पार्टी का मानना है कि उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बसपा के पूर्व एमएलसी सुबोध राम ने कहा अमित शाह को अंबेडकर के खिलाफ ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

वहीं उधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आजाद भारत में बाबा साहेब का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा अनैतिक आचरण कर अंबेडकर पर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में उच्च शिक्षा अर्जित की और भारत के संविधान के शिल्पी के तौर पर काम किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ