Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो हिंसा भड़की थी, उसकी आड़ में विदेशी कारतूसों का प्रयोग फायरिंग में हुआ था। पुलिस के अनुसार 3 अलग-अलग बोर के हथियारों से फायरिंग की गई थी। हालांकि फायरिंग करने वालों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों की पहचान होगी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के अनुसार मामले की जांच में दो स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें आरोपियों के बारे में पता लगा रही हैं। पुलिस को दो कारतूस और 8 खोखे भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें: ‘तुम्हारे बाप को कोई गोली मार देता तो क्या करते…’, यूपी प्रशासन पर क्यों भड़के बीजेपी नेता जय प्रकाश निषाद?
एक 9MM का कारतूस और पाकिस्तानी निर्मित खोखा मिला है। एक 312 बोर और दूसरा 7.65MM का कारतूस मिला है। 3 खोखे अमेरिकी हैं। पुलिस के अनुसार 3 अलग-अलग पिस्टल से फायरिंग की गई थी। .32 बोर के खोखे स्वदेशी हैं या विदेशी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मस्जिद के पीछे पड़ते इलाके से ये खोखे बरामद किए गए हैं। शनिवार को दोबारा जांच की गई है। 24 नवंबर को मस्जिद का सर्वे करने के लिए टीम गई थी। जिसके बाद भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के भड़काने के बाद हिंसा शुरू हुई थी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। यूपी पुलिस की विशेष टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
संभल में 3 दुकानों पर बिकते हैं कारतूस
नखासा तिराहा, मोहल्ला कोटगर्वी और हिंदूपुरा खेड़ा में खूब हिंसा हुई थी। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में काफी लोग ऐसे हैं, जिनके पास लाइसेंसी हथियार है्ं। पुलिस को आशंका है कि बवाल के बीच लाइसेंसी हथियारों का प्रयोग भी किया गया। लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों की जांच होगी। इन लोगों के पास कितने कारतूस हैं, कितनों का यूज किया? पूरा हिसाब लिया जाएगा। इन इलाकों में लगभग 20 हजार लोग रहते हैं। अगर किसी के हथियार का यूज हिंसा में मिला तो लाइसेंस रद्द होगा। आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
ये भी पढ़ें: BSP नेता को बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से करानी पड़ी महंगी, मायावती ने पार्टी से निकाला
संभल सिटी में लगभग 3 दुकानें ऐसी हैं, जहां लाइसेंसी हथियारों के लिए कारतूसों की बिक्री होती है। इन दुकानों के मालिकों से भी डाटा जुटाया जाएगा। कारतूसों की बिक्री और खपत का मिलान होगा। SIT मामले की जांच में जुटी है। बैलिस्टिक्स विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही उनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines