हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'जो कुछ हुआ हमें उसका अफसोस...' मस्जिद से ऐलान, संभल हिंसा के बाद अब हालात कैसे?

Sambhal Jama Masjid Survey: संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा अब धीरे-धीरे ही सही शांत होने लगी है। वहीं आज मस्जिद से ऐलान किया गया जुम्मे की नमाज घर के आसपास की मस्जिदों में ही पढ़ें।

विज्ञापन
Sambhal Violence (File Photo)

Sambhal Violence Latest Update: संभल में हिंसा के बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। बाजार में दुकानें खुल गई हैं। मस्जिद के पास की दुकानें फिलहाल बंद हैं। हालांकि आज सुबह मस्जिद से ऐलान किया गया कि संभल में जों कुछ हुआ, उसका हमें अफसोस है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जुम्मे की नमाज लोग अपने घरों के पास वाली मस्जिदों में ही पढ़ें। वहीं दूसरी ओर पुलिस का उपद्रवियों पर एक्शन जारी है। पुलिस अब तक 28 लोगों को पकड़ चुकी है। इसके साथ ही पुलिस हिंसा में शामिल 200 लोगों के फोटो भी जारी कर चुकी है।

बता दें कि हिंसा के बाद अब भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं और बाजार भी खुल गए हैं, लेकिन मस्जिद के पास जो दुकानें हैं वो अब भी बंद हैं। इस बीच पुलिस ने हिंसा के बाद वीडियो बनाकर डालने वाले फरहद को अरेस्ट कर लिया है। वीडियो में बेहद ही उकसाने वाली भाषा इस्तेमाल की गई थी। इसके अलावा पुलिस ने हिंसा में शामिल अन्य उपद्रवियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैेमरों के जरिए आरोपियों की पहचान की गई है। इसके साथ ही उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे, इसके बाद उनसे नुकसान की भरपाई की जाएगी।

प्रशासन ने सरकार को भेजी रिपोर्ट

इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन और पुलिस ने यूपी सरकार को भेज दी है। जिसमें बताया गया है कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान कैसे हिंसा शुरू हुई और हालात पर काबू पाया जा सका। हिंसा करने वालों पर प्रशासन ने क्या-क्या कार्रवाई हुई है, ये भी रिपोर्ट में बताया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः संभल हिंसा में महिला पत्थरबाज का वीडियो आया सामने, योगी सरकार ने लिया ये एक्शन

चार की गोली लगने से मौत

संभल हिंसा में चार उपद्रवियों की गोली लगने से मौत हुई। विपक्ष और मृतक के परिजन कह रहे हैं कि मौते पुलिस फायरिंग में हुई। जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर बिलाल, नईम और अयान और कैफ की हिंसा के दौरान मौत पुलिस की गोली लगने से नहीं बल्कि 315 बोर की गोली सुई। वहीं मामले में संभल पुलिस का कहना है कि उसने कोई गोली नहीं चलाई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः चेहरे पर नकाब, पुलिस पर पथराव करते युवा; दुकानें फूंकती भीड़… संभल दंगों का नया वीडियो आया सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola