---विज्ञापन---

संभल हिंसा में महिला पत्थरबाज का वीडियो आया सामने, योगी सरकार ने लिया ये एक्शन

Sambhal Woman Stone Pelter: संभल में पत्थर फेंकतीं महिलाओं का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी करती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Sambhal Woman Stone Pelter: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। वहीं डिप्टी एसपी अनुज चौधरी के पैर में गोली लगी। इस दौरान कई महिलाएं भी छत से पत्थर फेंकती नजर आईं। इस बीच एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह छत से ताबड़तोड़ पत्थर फेंकती दिख रही है।

घरों में लटका ताला 

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गली में गश्त कर रही पुलिस के ऊपर पत्थर फेंक रही है। बताया जा रहा है कि ये घटना मस्जिद के पास हिंदू खेड़ा इलाके की है। खास बात यह है कि पत्थरबाजी के बाद से यहां कई घरों में ताला लटका हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनके नाम रुकैया, फरहाना और नजराना हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

योगी सरकार ने लिया ये एक्शन 

इसी के साथ संभल में पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लेने की तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने 100 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि पत्थरबाजों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। साथ ही उनके होर्डिंग और पोस्टर सड़कों पर लगाए जाएंगे। पुलिस संभल मामले में वीडियो, सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक 3 महिलाओं समेत 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: Map पर गलत रास्ता दिखाने के मामले में Google की सफाई, जानें क्या कहा?

---विज्ञापन---

क्या है पूरा विवाद? 

दरअसल, कोर्ट ने संभल स्थित जामा मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया है। हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि यहां श्री हरिहर मंदिर मौजूद था। जिसे बाबर ने तोड़कर मस्जिद बना दिया। हिंदू पक्ष का ये भी दावा है कि ये वही जगह है, जहां कल्कि अवतार होना है। कोर्ट के आदेश के बाद जब टीम जामा मस्जिद में सर्वे करने गई तो यहां हिंसा भड़क गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर टकराव हुआ। जिसमें 4 जनों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर नकाब, पुलिस पर पथराव करते युवा; दुकानें फूंकती भीड़… संभल दंगों का नया वीडियो आया सामने

---विज्ञापन---
First published on: Nov 27, 2024 05:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola