Sambhal Violence Case: (मोहम्मद सद्दाम, संभल ) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को अरेस्ट किया है। अकील नाम के आरोपी को अरेस्ट किया गया है, जिस पर आरोप है कि बवाल के दौरान उसने एक पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बात की थी। आरोपी ने पाकिस्तानी मौलाना से सलाह मांगी थी कि क्या संभल हिंसा में मारे गए चारों युवकों को शहीद कहा जा सकता है? एसपी कृष्ण बिश्नोई की ओर से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सर्विलांस, पुलिस और एसओजी टीम गठित की गई थी।
यह भी पढ़ें : Mahakumbh के तीसरे पवित्र स्नान से पहले रेलवे का झटका, कैंसल की 16 ट्रेनें, देखें लिस्ट
मामला संभल सदर कोतवाली इलाके का है। पाकिस्तानी मौलाना से बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चर्चा में आया था। उसने हिंसा में मारे गए आरोपियों को शहीद करार दिया था। संभल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी का पाकिस्तान से क्या कनेक्शन है? वह किसी चरमपंथी गुट के समर्थन में है या नहीं? पिछले साल 24 नवंबर को संभल में हिंसा हुई थी, वीडियो में अकील ने इसके लिए पुलिस को दोषी बताया था।
हिंसा के बाद तोड़े गए थे अवैध मकान
लोगों ने आरोप लगाया था कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान कई लोगों की मौत हुई थी। पुलिस की गोली लगने से ही इनकी जान गई। वहीं, पुलिस ने इससे इनकार किया था। पुलिस का दावा था कि भीड़ में से किसी ने गोली चलाई, जो इन लोगों को लगी। ये लोग पत्थरबाजी में शामिल थे। एएसपी श्रीशचंद्र के अनुसार आरोपी बहजोई थाना इलाके के ग्राम मिर्जापुर नसरुल्लापुर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:ममता कुलकर्णी को तगड़ा झटका, महामंडलेश्वर पद से हटाई गईं; जानें क्यों हुआ एक्शन
हिंसा के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी। इलाके के कई अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया गया था। कई लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने पर केस दर्ज किया गया था। हिंसा के मामले में 72 गिरफ्तारियां हुई थीं। संभल के सांसद पर भी कार्रवाई की गई थी। अब पुलिस ने 2 ऐसे लोगों को अरेस्ट करने का दावा किया है, जिन्होंने बवाल के दौरान गोली मारकर 5 लोगों की जान ली थी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
5 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines