Sambhal Temple News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खग्गू सराय में प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की एक टीम पहुंची। इस टीम ने मंदिर परिसर में कार्बन डेटिंग से जांच की। बताया जा रहा है कि एएसआई की टीम मंदिर से कुछ मूर्तियों को अपने साथ ले गई है। इससे पहले संभल की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
जानकारी के अनुसार ASI की टीम ने संभल में भद्रकाश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि समेत पांच तीर्थ स्थलों और कुल 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि इस निरीक्षण के दौरान टीम ने ये प्राचीन धार्मिक स्थल कब से हैं? और स्थानीय लोगों में इनकी क्या मान्यता है? समेत अन्य सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश की। अब एएसआई इन सभी मंदिरों पर एक रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेगी।
ये भी पढ़ें: संभल में सपा सांसद के घर पर बुलडोजर एक्शन, जानें क्यों तोड़ दी गईं सीढ़ियां
मंदिर निरीक्षण से पहले हुई जुमे की नमाज हुई
हालांकि इस दौरान नमाजियों की संख्या काफी कम थी। बता दें नमाज शुरू होने से पहले मस्जिद परिसर के पास एक युवक माथे पर तिलक और गले में भगवा रंग का गमछा डालकर पहुंच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
कुएं की खुदाई में मिली थीं इन देवी-देवताओं की मूर्तियां
जानकारी के अनुसार बीते दिनों मंदिर और कुएं की खुदाई में संगमरमर की तीन मूर्तियां बरामद हुई थीं। बताया गया था कि ये मूर्तियां मां लक्ष्मी, कार्तिकेय और गणेश जी की थीं। बता दें स्थानीय पुलिस ने इन मूर्तियों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग के पास भेज दिया था।
ये भी पढ़ें: Noida Police ने खोजे ऐसे 200 रूट, क्राइम करने के बाद जहां से भाग जाते हैं क्रिमिनल्स
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 hr agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
2 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
2 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
20 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
22 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines