---विज्ञापन---

Noida Police ने खोजे ऐसे 200 रूट, क्राइम करने के बाद जहां से भाग जाते हैं क्रिमिनल्स

UP Nodia Crime Case : उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक्टिव हो गई और उनके खिलाफ एक्शन तेज कर दिया। पुलिस ने उन रूट्स पर भी चौकसी बढ़ा दी है, जहां से क्रिमिनल्स जिले से बाहर भागते हैं।

---विज्ञापन---

UP Nodia Crime Case : दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में अब अपराधी पुलिस को चकमा नहीं दे सकते हैं। वे क्राइम करने के बाद जिले से बाहर नहीं भाग सकते हैं। नोएडा पुलिस ने ऐसे 200 रास्ते खोजे हैं, जहां से क्रिमिनल्स अपराध करने के बाद भाग जाते हैं। पुलिस ने इन रूट्स पर चौकसी बढ़ा दी है।

नोएडा की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। इसके लिए उसने 200 हाई रिस्क रूट्स की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल अपराधी अक्सर क्राइम करने के बाद भागने के लिए करते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरे शहर में 200 से अधिक रूट खोजे गए हैं, जिनमें नोएडा में 137, सेंट्रल नोएडा में 19 और ग्रेटर नोएडा में 50 शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पानी का जग छूने से गुस्साई महिला टीचर, छड़ी से पीट-पीटकर दलित बच्चों के शरीर कर दिए ‘लाल’

इन 67 स्पॉट से दूसरे जिलों में भागते हैं अपराधी

---विज्ञापन---

साथ ही पुलिस ने 67 ऐसे स्पॉट की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल अपराधी एक जिले से दूसरे जिले में भागने के लिए करते हैं। नोएडा में 15, सेंट्रल नोएडा में 10 और ग्रेटर नोएडा में 42 रूट्स खोजे गए हैं। इसके बाद सेंट्रल नोएडा के कुल 8 सेक्टरों में 75 पेट्रोलिंग यूनिट और ग्रेटर नोएडा के 9 अलग-अलग सेक्टरों में 78 पेट्रोलिंग यूनिट तैनात की गई है। इसे लेकर पुलिस ने बताया कि एक या दो पुरुष और महिला रिजर्व अधिकारियों की टीमों के साथ-साथ पीआरवीए, पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है। हर स्पॉट पर एक दरोगा भी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही मोबाइल यूनिट भी स्थापित की गई है।

यह भी पढ़ें : ’41 सेकंड में 31 थप्पड़…’, दादा का नाम नहीं बता सका तो इंस्पेक्टर ने थाने में पीटा फरियादी, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

नोएडा में क्या है क्राइम रेट?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में पिछले सालों की तुलना में 2023 में क्राइम में गिरावट देखने को मिली। शहर में 50 हत्या की घटनाएं हुईं, जो 2022 में 53 और 2021 में 74 से कम है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में 2022 से 21 प्रतिशत की कमी आई, जिसमें कुल 453 मामले दर्ज किए गए, जिनमें रेप के 30 केस शामिल हैं। वाहन चोरी के मामले भी कम हुए। 2023 में 1,098 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 2022 में 1,336 मामले सामने आए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2024 10:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola