हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

संभल में सपा सांसद के घर पर बुलडोजर एक्शन, जानें क्यों तोड़ दी गईं सीढ़ियां

Sambhal SP MP Ziaur Rehman House Bulldozer Action: बिजली चोरी के आरोपों के बीच सपा सांसद जियाउर्रहमान के सामने एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। अवैध अतिक्रमण पर एक्शन लेते हुए बुलडोजर उनके घर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

Sambhal SP MP Ziaur Rehman House Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अवैध निर्माण पर शिकंज कसते हुए योगी सरकार का बुलडोजर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पहुंच चुका है। जी हां, संभल नगर पालिका ने सांसद के घर के बाहर बनी सीढ़ियों को धराशायी कर दिया है। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

सांसद के घर के बाहर तोड़फोड़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर बनी नाली पर सीढ़ियां बनी थीं। यह सीढ़ियां अवैध निर्माण के दायरे में आती हैं। ऐसे में बुलडोजर ने सांसद के घर के बाहर तोड़फोड़ शुरू कर दी। अवैध अतिक्रमण में बनी इन सीढ़ियों को धराशायी कर दिया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Video: जिया उर रहमान बर्क पर हुई FIR पर क्या बोले सांसद के वकील, बिजली चोरी पर दिया ये बयान

विज्ञापन

लोगों ने जताई नाराजगी

सांसद के घर की सीढ़ियां गिराते समय संभल के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। दीप सराय इलाके में स्थित सपा सासंद के घर पर बुलडोजर एक्शन की बात सुनकर हर तरफ हड़कंप मच गया है। इस दौरान संभल के सीओ और एसडीएम भी उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस रवैया पर सख्त नाराजगी जाहिर की है।

वकील ने मांगा था 1 महीने का समय

बता दें कि संभल में इस समय अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। ऐसे में सांसद के घर के बाहर भी अवैध अतिक्रमण मौजूद था। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस दिया था। वहीं बर्क के वकील ने प्रशासन से 1 महीने का समय मांगा था। हालांकि अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम सख्ती से चल रहा है, जिसके तहत सांसद के घर के बाहर लगी सीढ़ियों को भी तोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

बिजली चोरी का लगा आरोप

सपा सांसद जियाउर्रहमान पर पहले ही बिजली चोरी का आरोप लग चुका है। बिजली विभाग ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए 91 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं सपा सांसद के घर की बिजली भी काट दी गई है। बिजली विभाग की टीम का कहना था कि बर्क के घर पर छापेमारी के दौरान सांसद के पिता ने अधिकारियों को धमकी दी थी। उनके पिता ने अधिकारियों को तेवर दिखाते हुए कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम कबाड़ा कर देंगे। ऐसे में सांसद बर्क के पिता ममलूक उर्रहमान के खिलाफ भी FIR दर्ज करवाई गई है।

यह भी पढ़ें- Noida Police ने खोजे ऐसे 200 रूट, क्राइम करने के बाद जहां से भाग जाते हैं क्रिमिनल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola