जन्म देने वाली मां ने कराया रेप पीड़िता का कत्ल, संभल में आरोपी पर लगा था हत्या का इल्जाम

Sambhal News: रेप विक्टिम को उसके परिवार ने ही जान से मारने की पूरी साजिश रची। इस हत्या को उन्होंने इस तरह से अंजाम दिया कि सारा शक रेप के आरोपी पर गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस केस में नया मोड़ आया।

Sambhal Rape news

Bareilly News: महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले हफ्ते संभल में रेप का एक मामला सामने आया। जहां पर एक 17 साल की लड़की का रेप किया गया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद ही नाबालिग की हत्या की खबर सामने आई। इस हत्या का इल्जाम जमानत पर बाहर आए आरोपी पर लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के संभल में 17 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया। रेप के आरोपी रिंकू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कुछ समय बाद ही आरोपी जमानत पर बाहर आ गया। उसके बाहर आने के बाद ही रेप विक्टिम की हत्या कर दी जाती है। इस हत्या का इल्जाम आरोपी पर आया।

विज्ञापन

किसने की हत्या?

ये हत्या तब की गई जब 17 साल की लड़की अपनी मां और भाई के साथ बाइक पर थी। इसकी जांच में एक गहरा सच सामने आया, जिसमें नाबालिग की मां, दो भाई और चाचा शामिल थे। इस मामले में पुलिस को शक तब हुआ जब हत्या के समय किसी को कोई खरोच तक नहीं आई।

विज्ञापन

कैसे रची हत्या की कहानी?

कार सवार तीन लोगों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे परिवार को रोका, इसके बाद लड़की को तीन गोलियां मारी और भाग गए। हत्या का इल्जाम रिंकू कुमार पर लगा। पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें रिंकू को हत्या के समय अस्पताल में अपने पिता के साथ देखा गया, इससे जांच दूसरी दिशा में मुड़ गई। पुलिस ने लड़की के परिवार से पूछताछ शुरू की। इस दौरान मां ने जुर्म कबूला कि हत्या की साजिश उन्होंने ही रची थी। उसे डर था कि उसकी बेटी रिंकू के खिलाफ गवाही नहीं देगी।

रिंकू के साथ रिश्ते में थी नाबालिग

लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी पहले रिंकू के साथ चली गई थी। इसके चलते ही उनको लगता था कि वह बलात्कार का मामला आगे नहीं बढ़ पाएगा। पुलिस को पता चला कि लड़की की मां हाल ही में उसे गाजियाबाद से उसको वापस लेकर आई थी। हत्या के दिन जब वह संभल में घर वापस आई, तो मां ने अपनी ही बेटी को अपने और अपने भाई के साथ बाइक पर एक रिश्तेदार से मिलने के लिए राजी किया। लड़की को पता नहीं था कि उसका चाचा भरी हुई बंदूक लेकर इंतजार कर रहा था। लड़की के चाचा ने ही नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ