Sambhal Row: उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद को हरि मंदिर होने का दावा किया गया। जिसके बाद 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए एक टीम संभल पहुंची। सर्वे करने आई टीम पर वहां के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद हिंसा बढ़ गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अदालत को बताया कि उनकी टीम को अतीत में जामा मस्जिद प्रबंधन समिति की ओर से मस्जिद का निरीक्षण करने से रोका गया था। इस दौरान भी टीम को काफी अवरोधों का सामना करना पड़ा था।
मस्जिद के ASI सर्वे की मुख्य बातें
सुप्रीम कोर्ट में ASI जो कि प्रतिवादी है उन्होंने WS यानी रिटन स्टेटमेंट जारी करके मस्जिद में हुए बदलाव, छेड़खानी को डिटेल में बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 26.6.2024 को ASI की एक टीम मेरठ मंडल ने शाही जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। इससे पहले 21.12.2023 को भी टीम निरीक्षण करने गई थी। वहां पर स्थानीय निवासी और वकील भी मौजूद थे। उन्होंने शाही मस्जिद में जाने से रोक दिया और संभल के डीएम की इजाजत लाने को कहा।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट भी है, प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट भी है… फिर रोज नए मंदिर मस्जिद विवाद खड़ा क्यों रहा है!
इसके बाद 27 फरवरी 2024 को ASI ने संभल जिलाधिकारी को लेटर लिखकर जानकारी दी और पुलिस सुरक्षा की मांग की, सुरक्षा की तैयारी के बाद 26.6.2024 को ASI की टीम पुलिस सुरक्षा के साथ मस्जिद में इंस्पेक्शन के लिए गई। टीके पहुंचते ही वहां पर भारी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली और वकील पहुंच गए।
टीम के काम में बाधा
रिपोर्ट में बताया गया कि टीम के काम में बाधा डालने के लिए स्थानीय लोग और मस्जिद कमेटी के लोगो ने टीम के फोटो वीडियो बनाना शुरू कर दिए। ASI, मेरठ मंडल, मेरठ की टीम को मस्जिद के मेन गेट से बाई तरफ एक पुराना कुआ दिखा था। जिसको अब मस्जिद कमेटी ने ढक दिया है।
रिपोर्ट् में आगे बताया गया कि मस्जिद की सीढ़ी के दोनों तरफ स्टील की एक रेलिंग बनी है। जिसको लेकर 19.01.2018 में आगरा मंडल ने कोतवाली संभल में FIR दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 23.1.2018 को पुरारत्व विभाग, आगरा मंडल ने जिला अधिकारी संभल को रेलिंग तोड़ने करने का आदेश दिया, जो अभी लंबित है।
मस्जिद के केंद्र में एक हौज बना है, जो नमाजियों के इस्तेमाल के लिए है। इसको भी पत्थर लगाकर नए तौर पर बनाया गया। आगे बताया गया कि मस्जिद के अंदर आते ही जमीन पर लाल बलुआ पीठ 4, संगमरमर और ग्रेनाइट से पुराना फर्श बदलकर उसको भी नया बना दिया गया।
वर्तमान में मस्जिद को पूरी तरह कमेटी ने इनेमल पेंट की मोटी परत से पेंट किया हुआ है। साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसमे मस्जिद का असल स्वरूप नहीं दिख रहा है। इसके अलावा पश्चिम की तरफ 2 चैम्बर जो छोटे कमरे नुमा बने हैं। मस्जिद के ऊपर के हिस्से में 1 चैम्बर है, जिसमें पुरानी छत के वास्तविक अवशेष दिख जाते हैं। बाकी के कमरे आमतौर पर बंद रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ? प्रभाकर मिश्रा से समझिए
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines