Sambhal Jama Masjid: उत्तर प्रदेश के संभल जिला चर्चा का केंद्र बन गया है। यहां की शाही जामा मस्जिद में हिंदू मंदिर होने का दावा किया गया है। इसी दावे को लेकर मंगलवार को हिंदू पक्ष ने कोर्ट में याचिका दाखिल की। जिस पर कोर्ट ने सर्वे कराने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, हिंदू पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन शाही जामा मस्जिद में दाखिल हुए हैं। वह डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। हालांकि, याचिकाकर्ता केला देवी के महंत ऋषि राज गिरी को मस्जिद में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वह शाही जामा मस्जिद के गेट के बाहर खड़े रहे। इसी के साथ संभल शहर छावनी में तब्दील हो चुका है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हिंदू पक्ष की ओर से जामा मस्जिद के अंदर श्री हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया है। इसके लिए मंगलवार को हिंदू पक्ष की ओर से जाने-माने अधिवक्ता और श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मामले से सुर्खियों में आए विष्णु जैन ने स्थानीय कोर्ट में याचिका दाखिल की। इस पर कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्निंग यानी एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति कर सर्वे का आदेश दिया है। सर्वे टीम उसी सिलसिले में पहुंची है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें: संभल की वो मस्जिद, जहां होगा कल्कि अवतार! मंदिर होने के दावे पर कोर्ट ने दिया ये आदेश
कल्कि अवतार होगा
विष्णु शंकर जैन का दावा है कि मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) संरक्षित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण या अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। मस्जिद में मंदिर होने के भी सबूत मिले हैं। बाबर ने साल 1529 में मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। मान्यताओं के अनुसार, यहां भगवान विष्णु का दशावतार कल्कि अवतार होगा। इन्हीं तथ्यों को ध्यान रखते हुए सिविल जज सीनियर डिविजन संभल के सामने याचिका दायर की गई थी। जिसमें उन्होंने सर्वे का आदेश दिया है। अब मस्जिद की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी की जा सकेगी।
ये भी पढ़ें: नवविवाहिता को गोली मार खुद को उड़ाया, प्रतापगढ़ में सिरफिरे आशिक ने किया कांड
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
44 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines