Sambhal DM Letter: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पिछले दिनों सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद हालात बिगड़ गए और चार लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस यहां पड़ताल कर कई नए खुलासे कर रही है। इस बीच कई नेता संभल पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी जल्द ही संभल जाएंगे। उन्हें वहां जाने से रोकने के लिए संभल के डीएम ने एक खास प्लान बनाया है।
जिलों की सीमा पर ही रोकने की अपील
जानकारी के अनुसार, संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पड़ोसी जिलों के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि राहुल गांधी को उनके जिलों की सीमा पर ही रोक दिया जाए। डीएम ने बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र जारी कर उन्हें जिलों की सीमा पर ही रोकने का अनुरोध किया है।
10 दिसंबर तक रोक
संभल डीएम ने लेटर में लिखा- 10 दिसंबर तक किसी भी बाहरी व्यक्ति, अन्य सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुए संभल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की गई है। अत: अनुरोध है कि साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए सांसद राहुल गांधी की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखकर उन्हें जनपद की सीमा में ही रोकने की व्यवस्था करें।
ये भी पढ़ें: Sambhal Row: मस्जिद की ASI रिपोर्ट में क्या? सर्वे करने गई टीम ने किए कई खुलासे
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, संभल की शाही जामा मस्जिद में हिंदू पक्ष ने श्री हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का दावा है कि बाबर ने यहां मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां भगवान विष्णु के दशावतार कल्कि का अवतार होना है। हिंदू पक्ष की इन दलीलों पर संभल की अदालत ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। जिसके बाद से ही यहां बवाल मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें: संभल हिंसा में महिला पत्थरबाज का वीडियो आया सामने, योगी सरकार ने लिया ये एक्शन
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
16 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
20 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines