उत्तर प्रदेश के संभल का सौंदर्यीकरण जारी है क्योंकि प्रशासन ने शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए मंगलवार को एक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संभल प्रशासन शहर के सौंदर्यीकरण और चौराहों पर संभल से जुड़ी महान हस्तियों की मूर्तियां स्थापित करने के लिए यह ध्वस्तीकरण अभियान चला रहा है। आपको बता दें, मंगलवार को संभल नगर पालिका परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मणि भूषण तिवारी ने सौंदर्यीकरण योजना का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिले से जुड़ी महान हस्तियों की मूर्तियां स्थापित करने की प्रशासन की योजना के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।
किन चौराहे पर होंगी प्रतिमा स्थापित?
अधिकारी के अनुसार, चंदौसी चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और शंकर चौराहे और मनोकामना तिराहा पार्क में भगवान परशुराम और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित होंगी। संभल के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास चल रहे हैं और जो मुख्य चौराहे हैं, उनमें चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा और मनोकामना तिराहा पार्क शामिल हैं। इन तीनों जगहों पर संभल से जुड़े महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है ताकि वहां मूर्तियां स्थापित की जा सकें।
नियमों के अनुसार हो रही है कार्रवाई
इसी के मद्देनजर यह अभियान और निशान लगाकर कार्रवाई की जा रही है, ताकि जो भी सार्वजनिक सड़क पर, नालियों के आसपास अतिक्रमण कर रखा है, उन सभी अतिक्रमणों को हटाकर हमारा इरादा शहर को चौड़ा करने के साथ-साथ ट्रैफिक जाम से भी मुक्त करना है।
मणि भूषण तिवारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन सभी नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन अतिक्रमण पर आगे भी कार्रवाई करेगा। जिन लोगों ने स्थाई अतिक्रमण कर रखा है, उन सभी को नोटिस के जरिए समय देकर हम इन सभी अतिक्रमणों को हटाएंगे और शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये सड़कें पीडब्ल्यूडी (Public Works Department) के अंदर आती हैं। इसलिए पीडब्ल्यूडी इंजीनियर सड़कों की माप कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं। वे सड़कों पर अतिक्रमण हटा रहे हैं, जिसके कारण कई दुर्घटनाएं और ट्रैफिक की स्थिति बनी है।
ये भी पढ़ें- तूफान से जेपी अमन सोसायटी में फिर हुआ नुकसान, कई फ्लैट की टूटी खिड़कियां
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
17 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
45 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
51 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines