2024 Lok Sabha Elections: वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों (2024 Lok Sabha Elections) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपनी जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट में इतना तक कहा गया है कि सपा तीसरे फ्रंट का भी संकेत दे रही है।

विज्ञापन

यह रिपोर्ट उस वक्त आई है जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) सोमवार को अमेठी (Amethi) पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूर्व सांसदों पर निसाना साधा।

विज्ञापन

अमेठी दौरे के समय अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अमेठी निर्वाचन क्षेत्र की गरीबी को मिटाने का संकल्प लेती है। साध ही उन्होंने कहा है कि इस सीट से वीआईपी ही जीते और हारे हैं।

अमेठी दौरे के बाद अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने सोमवार को एक ट्वीट भी किया। इसमें लिखा कि अमेठी में गरीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ। यहां हमेशा वीआईपी जीते और हारे हैं, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना। अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा। सपा अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।

विज्ञापन

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1632627426147856384

गायत्री प्रजापति की बेटी की शादी में गए थे अखिलेश

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अखिलेश का यह ट्वीट पार्टी नेता और यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेटी की शादी में रविवार को अमेठी दौरे करने के बाद आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेठी संसदीय सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इस सीट से सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन

इन नेताओं ने किया अमेठी का प्रतिनिधित्व

वर्तमान में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने 2019 के संसदीय चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि अमेठी को सभी जानते हैं। राजनीतिक रूप से शिक्षित लोग अमेठी के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। मुझे आज अमेठी जाने का मौका मिला। मैं जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी मदद की।

विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना

सपा प्रमुख ने कहा कि यह उनका अमेठी में पहला दौरा नहीं है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब है तो उसे इस सरकार में न्याय नहीं मिल सकता है। सरकार विपक्ष के एक सवाल का भी जवाब नहीं दे पाई। आज सरकार के लोगों को सफाई देनी चाहिए कि महंगाई क्यों बढ़ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ