UP में क्राइम को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, बोले- डबल इंजन सरकार में बढ़े दोहरे हत्याकांड
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Amethi Double Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ताबड़तोड़ चल रहे एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई हैं।
अमेठी दोहरा हत्याकांड (Amethi Double Murder Case) का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) पर तंज कसा। अखिलेश बोले के डबल इंजन की सरकार में दोहरे हत्याकांड के मामले बढ़ गए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रदेश के पूर्व सीएम ने ट्विटर पर लिखा है, भाजपा के राज में तथाकथित डबल इंजन की सरकार में डबल मर्डर का चलन बढ़ गया है। अमेठी हत्याकांड में पीड़ित-परिजनों को न तो मदद मिल रही है, न नौकरी। सच तो ये है कि आवश्यकता झूठी डबल इंजन की सरकार की नहीं, सच्ची डबल संवेदना की है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1632595792946155521
जानकारी के मुताबिक घटना अमेठी जिले में 27 फरवरी की है। यहां बाइक सवार हमलावरों ने भद्दौर गांव के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के तहत आती है। वारदात में मरने वालों की पहचान अमीन सुरेश यादव और बृजेश यादव के रूप में हुई है। हत्याकांड की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी।।
बताया गया था कि संगराहा निवासी अमीन सुरेश यादव अपने भतीजे बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति शुभम वर्मा (मृतक का रिश्तेदार) के साथ कार से घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर दुर्गा मास्टर के भट्ठे के पास से बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम वर्मा बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: