Samajwadi Party Third List Lok Sabha Election 2024 : देश में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होगा। राजनीतिक पार्टियां अब पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने अपने कोटे से टीएमसी को भदोही सीट दी है। इस बार पूर्व सीएम के प्रपौत्र भदोही सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसलिए यह सीट काफी अहम मानी जा रही है।
तीसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों के नाम शामिल
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से पूर्व एडीजे मनोज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया, जबकि मेरठ से एडवोकेट भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे। जसवीर बाल्किमी को हाथरस से और दरोगा सरोज को लालगंज से चुनावी मैदान में उतारा गया है। सपा ने तृणमूल कांग्रेस के लिए भदोही सीट छोड़ी है।
यह भी पढे़ं : किस सीट को लेकर आमने-सामने आए चाचा-भतीजे, पशुपति पारस बोले- राजनीतिक विकल्प खुले हैं
अबतक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है सपा
सपा के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अबतक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम थे, जबकि दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election से पहले TMC को बड़ा झटका, दो बड़े नेताओं ने बदला पाला
भदोही से ललितेशपति त्रिपाठी लड़ेंगे चुनाव
टीएमसी से ललितेशपति त्रिपाठी भदोही सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वे उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं। वे पहले कांग्रेस में थे, लेकिन साल 2021 में उन्होंने अपने पिता राजेशपति त्रिपाठी के साथ टीएमसी का दामन थाम लिया था। साल 2012 में ललितेशपति ने मड़िहान से विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में वे हार गए थे। एक बार फिर वे लोकसभा चुनाव लड़ते हुए नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
19 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines