किस सीट को लेकर आमने-सामने आए चाचा-भतीजे, पशुपति पारस बोले- राजनीतिक विकल्प खुले हैं

Lok Sabha Election 2024 : देश में शनिवार को लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। इसके बाद राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट जाएंगी। बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया, जिसे लेकर पशुपति पारस नाराज हो गए। उन्होंने राजनीतिक विकल्प तलाशने की बात की।

Pashupati Paras Chirag Paswan

बिहार में चाचा-भतीजे आमने-सामने हैं।

Lok Sabha Election 2024 : बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग पर आम सहमति बन गई है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को पांच सीट देगी, जबकि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को एक भी सीट नहीं मिलेगी। एनडीए में भतीजे को ज्यादा तवज्जो मिलने से चाचा नाराज हैं। इसे लेकर दिल्ली में आरएलजेपी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के आवास पर पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर सम्मान नहीं मिला तो राजनीतिक विकल्प खुले हैं। आइए जानते हैं किस सीट को लेकर चाचा भतीजे आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन

भाजपा के साथ सीट शेयरिंग के बाद एलजेपी के पाले में हाजीपुर सीट आई है। चिराग पासवान खुद हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि पशुपति पारस भी इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं। पशुपति पारस ने कहा कि मैं हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन पर क्या बोले पशुपति पारस

विज्ञापन

बैठक के बाद पशुपति कुमार पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पीएम, गृहमंत्री, जेपी नड्डा का आदर करता हूं। सीट बंटवारे में हमारी पार्टी को तरजीह नहीं दी गई। जब तक एनडीए की लिस्ट सामने नहीं आती, तबतक इंतजार करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन में हमारी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिला तो हमारे राजनीतिक विकल्प खुले हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन से बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे पशुपति पारस 

उन्होंने कहा कि एनडीए की लिस्ट जारी होने के बाद अगर हमें उचित सम्मान नहीं मिला तो हमारी पार्टी स्वतंत्र है और हमारे दरवाजे खुले हैं। हम कहीं भी जाने के लिए तैयार रहेंगे। पशुपति पारस ने कहा कि मैं हाजीपुर से (लोकसभा चुनाव) लड़ूंगा। हमारे सभी मौजूदा सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। यह हमारा और पार्टी का फैसला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ