हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, मुख्तार अंसारी के भाई को दिया टिकट, देखें पूरी List

Samajwadi Party Second List For Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सपा ने इस लिस्ट में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का भी नाम शामिल किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट।

Samajwadi Party Second List For Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 11 नाम शामिल हैं। गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया गया है।

मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक को दिया टिकट

समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक को मैदान में उतारा है। वहीं आंवला से नीरज मौर्य मैदान में होंगे। शाहजहांपुर से राजेश कश्यप उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं हरदोई से उषा वर्मा मैदान में होंगी।

इसके अलावा मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आर के चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजल अंसारी और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। गाजीपुर से अफजाल अंसारी को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

सपा से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, बना ली अपनी अलग पार्टी

कौन हैं अफजाल अंसारी?

अफजाल अंसारी BSP से गाजीपुर के सांसद हैं। वह 2004 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार समाजवादी पार्टी ने उन पर दांव लगाया है। माफिया मुख्तार अंसारी 2021 से ही जेल में बंद है। अफजाल अंसारी ने भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। वह 1985 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन

वैचारिक ऊहापोह में फंसे सपाई, बिना दिशा चुनावी समर में कैसे कूदें?

साल 2002 तक वह मोहम्मदाबाद विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। साल 2014 में वह पहली बार लोकसभा चुनाव जीते। वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मनोज सिन्हा को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत सजा भी सुनाई गई थी। उनके एक बार फिर सपा का दामन थामने के बाद जहां एक ओर बसपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं तो वहीं ये कहना भी गलत नहीं होगा कि इस सीट पर मुकाबला भी रोचक हो गया है।

विज्ञापन

अब तक कुल 27 उम्मीदवार मैदान में

समाजवादी पार्टी की ओर से इससे पहले 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। ये लिस्ट 30 जनवरी को जारी की गई थी। दूसरी लिस्ट के बाद अब सपा ने लोकसभा चुनावों के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में रोमांच के शिखर पर, देखिए भाजपा ने सपा को कैसे उलझाया?

विज्ञापन

पिछले चुनाव में महज 5 सीटें जीत सकी थी समाजवादी पार्टी

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। समाजवादी पार्टी को 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ 5 सीटों पर ही जीत मिली थी। जबकि बीजेपी ने 62, बसपा ने 10 और कांग्रेस एक सीट जीतने में कामयाब रही थी। एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल- एस को 2 सीटें मिली थीं।

अखिलेश यादव ने बनाई राहुल गांधी की यात्रा से दूरी

बता दें कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग अभी फाइनल नहीं हुई है। इन दिनों राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश में है, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फिलहाल से दूरी बनाकर रखी है। उनका कहना है कि अभी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। समाजवादी पार्टी सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद ही कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Saleem Sherwani ने क्यों छोड़ा SP का साथ? सामने आई ये बड़ी वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola