SP first Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सपा की पहली लिस्ट में 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से तो धर्मेंद्र यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने काफी विचार-विमर्श के बाद 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में डिंपल यादव, अक्षय यादव और धर्मेंद्र यादव जैसे बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढे़ं : यूपी में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने दीं 11 सीटें
देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट
उम्मीदवारों की लिस्ट समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ से जारी की गई है। इसके तहत मैनपुरी से डिंपल यादव और बदायूं से धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे। संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टण्डन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य मैदान में होंगे, जबकि अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट मिला है।
मिर्जापुर के नरेश उत्तम तो वाराणसी के सुरेंद्र पटेल बने प्रभारी
उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद सपा ने दो लोकसभा सीटों पर प्रभारी का ऐलान किया। नरेश उत्तम पटेल को मिर्जापुर और सुरेंद्र पटेल को वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें यूपी में पिछले दो लोकसभा चुनाव के नतीजे
आपको बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने यूपी की 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और आरएलडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इसका परिणाम यह हुआ कि एनडीए की 73 सीटें घटकर 64 हो गईं। सपा को 5 और बसपा को 10 सीटें मिलीं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines