उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में दोनों दलों का गठबंधन तय है, लेकिन कांग्रेस को 150 से 200 सीटें मिलने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है. लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन में पूरा सम्मान मिलेगा, लेकिन सीटें उनके वास्तविक जनाधार के अनुपात में ही दी जाएंगी. उन्होंने कहा, “कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी, 150-200 सीटें नहीं. जनाधार के अनुपात में सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी यही सोच है.”
यह भी पढ़ें : UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- ‘बात जीत की है’
अखिलेश और राहुल के बीच होगा असली गठबंधन
सांसद एसपी सिंह पटेल ने यह भी साफ किया कि दोनों दलों के बीच चुनावी तालमेल पूरी मजबूती से होगा. उन्होंने कहा कि असली गठबंधन अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच का है. कुछ लोग गैर-जरूरी और अनाप-शनाप बयानबाजी करके गठबंधन का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है.
विज्ञापनगठबंधन की अटकलों पर विराम
सपा सांसद के इस बयान के बाद सीटों की संख्या को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है. उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़े भाई की भूमिका में रहेगी और सीटों का बंटवारा जमीनी पकड़ व पिछले चुनावी प्रदर्शन को देखकर ही अंतिम रूप लेगा.
यह भी पढ़ें : कांग्रेस-सपा में कैसे बंटेंगी सीटें? क्या रहेगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, पढ़ें UP चुनाव पर 3 नए अपडेट
विज्ञापन
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
2 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
7 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
8 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
13 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines