आजम खान के बाद सपा का एक और नेता विवादों में फंसा, बनारस में दर्ज हुआ फ्रॉड का मामला

Abu Asim Azmi Against Fraud Case Registered in Banaras: सपा के नेता अबू आसिम आजमी मुश्किल में पड़ सकते हैं, क्योंकि उनकी बेनामी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

Abu Asim Azmi, Samajwadi Party, Banaras, Uttar Pradesh, Samajwadi Party News, Hindi News, UP News

सपा नेता अबू आजमी ने महागठबंधन को दी धमकी।

विज्ञापन

Samajwadi Party Leader Abu Asim Azmi Against Fraud Case Registered in Banaras: तमाम मुकदमों में फंसे और मौजूदा वक्त में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बाद अब सपा के ही दूसरे बड़े नेता अबू आसिम आजमी भी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। सपा के नेता अबू आसिम आजमी मुश्किल में पड़ सकते हैं, क्योंकि उनकी बेनामी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

फर्म में निदेशक रह चुके हैं आजमी

यह मामला उत्तर प्रदेश के बनारस जिले में दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी में वाराणसी पुलिस ने विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, जो आयकर जांच के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आसिम आजमी की बेनामी कंपनी है। आजमी इस फर्म में निदेशक भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

सपा में बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर रखते हैं पहचान

आरोप है कि वाराणसी के हमरौतिया में सेंट्रल जेल रोड पर प्रोजेक्ट वरुणा गार्डन में पैंतालीस फ्लैटों के लिए कंपनी ने कथित तौर पर संयुक्त आयुक्त द्वारा जारी वाराणसी विकास निगम का जाली समापन प्रमाण पत्र जमा किया था। इसी के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अबू आसिम आजमी आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के दूसरे बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर पहचान रखते हैं, ऐसे में समाजवादी पार्टी के सामने आजम खान के बाद अब दूसरी मुसीबत खड़ी हो गई है।

इस मामले में वाराणसी विकास निगम ने अब यह कहते हुए FIR दर्ज कराई है कि उन्होंने कभी ऐसा कोई समापन पत्र जारी ही नहीं किया है। मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और अन्य धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ