UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक समधन पहली नजर में ही अपने समधी को दिल दे बैठी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दुनिया की नजर से बचते-बचाते मिलने लगे। इसी दौरान दोनों के परिवारों को इस अवैध प्यार के बारे में जानकारी हो गई। समाज ने जब इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया तो दोनों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। रविवार को दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने कराई दोनों की शिनाख्त
जानकारी के मुताबिक हरदोई के जहानी खेड़ा इलाके में स्थिति रेलवे ट्रैक पर महिला और पुरुष के शव मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। जांच में सामने आया कि शख्स लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान रामनिवास के रूप में हुई है। जबकि महिला उसकी समधन थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से संपर्क किया।
यह भी पढ़ेंः पहले दोस्ती, फिर रेप… मंदिर में शादी भी की, अब पति की हकीकत सामने आई तो सीधे थाने पहुंची महिला
कुछ महीने पहले ही हुई बेटा-बेटी की शादी
बताया गया है कि रामनिवास ने अपनी बेटी की शादी महिला के बेटे से की थी। परिवार के लोगों ने बताया कि रामनिवास की पत्नी की काफी दिनों पहले मौत हो गई थी। बच्चों की शादी के बाद रामनिवास और समधन में नजदीकियां हो गईं। धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल दया। दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे। साथ ही रामनिवास का बेटी की ससुराल में भी आना-जाना बढ़ गया। बताया गया है कि 22 सितंबर को दोनों घर से निकल गए। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
इसके बाद अब रविवार सुबह दोनों के शव एक रेलवे ट्रैक के किनारे मिले। जांच में सामने आया है कि दोनों ने समाज के कारण मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया। अब दोनों की मौत के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गईं।
यह भी पढ़ेंः मुझे मार डालो… महिला की पिटाई करते मंत्री-पुत्र का वीडियो वायरल, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines