पहले दोस्ती, फिर रेप... मंदिर में शादी भी की, अब पति की हकीकत सामने आई तो सीधे थाने पहुंची महिला

Crime News: पीड़िता ने प्रयागराज के जॉर्जटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दरिंदगी का विरोध करने पर मारपीट होती थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Crime News, UP crime News, Prayagraj Crime News, Crime News in Hindi, UP Hindi news

Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दोस्ती, रेप, शादी… और फिर धोखे की कहानी सामने आई है। यहां एक शख्स ने छात्रा को अपने जाल में फंसा कर उसके साथ कई वर्षों तक रेप किया। छात्रा ने जब दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे मंदिर में झूठी शादी भी कर ली। अब छात्रा को पति की हकीकत मालूम हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने जार्जटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

प्रयागराज में रह कर तैयारी कर रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागराज के जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक छात्रा भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। साथ ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से वह कानून की पढ़ाई भी कर रही थी। साल 2014 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। वह भी प्रयागराज में रहकर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हो गई। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसके साथ तभी से शारीरिक शोषण करता रहा।

विज्ञापन

आरोपी का हो गया सरकारी नौकरी में सलेक्शन

इसी दौरान साल आरोपी का एडीओ पंचायत के पद पर सलेक्शन हो गया। इसके बाद आरोपी साल 2015 में एपीओ बन गया। तभी से आरोपी लगातार छात्रा का रेप करता रहा। बताया गया है कि आरोपी ने छात्रा के साथ एक मंदिर में शादी भी की। इसके बाद उसे पत्नी के तौर पर रखने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी पर छात्रा को शक हुआ। पड़ताल की तो पता चला कि आरोप पहले से शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी ने छात्रा का मानसिक और शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्द किया

अब छात्रा ने प्रयागराज के जॉर्जटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इतना ही नहीं पीड़िता के कोर्ट में अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में कई बार नशीली दवाइयां मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ