Saharanpur Madrasa Maulana tied chain beaten minor: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के के साथ मदरसे में अमानवीय व्यवहार किया गया, जहां उसे जंजीरों से बांधा गया और पीटा गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग को दो दिनों तक खाने के बिना रहने पर मजूबर किया। जिसके बाद वह वहां से किसी तरह भाग निकला और एक ग्रामीण के घर में शरण ली। बच्चे की हालत देखकर गांव वालों को उसकी आपबीती के बारे में पता चला और उन्होंने तुरंत उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर पीड़ित बच्चे की फोटो सामने आई हैं।
पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू की
सहारनपुर पुलिस के अनुसार, स्थानीय अखबार में छपि खबर से यह मामला उनके संज्ञान में आया। पुलिस ने कहा कि सहारनपुर के तीतरों थाना के ग्राम बालू में एक आठ साल के नाबालिग को जंजीर से बांधकर पीटा गया। इस मामले में जब पुलिस ने जांच की और बच्चे पूछा तो यह मामला सही पाया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बच्चे को परिजन ने पीटा
जानकारी के अनुसार, पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जहां पर बच्चे की पिटाई करने वाला मामला सही पाया गया। बता दें कि जिन दो लोगों को पुलिस ने गिफ्तार किया है, उसमें एक मदरसे का मौलाना है और दूसरा पीड़ित का ताऊ है। दावा किया जा रहा है कि ताऊ ने भी कई बार बच्चे को पीटा। इतना ही नहीं उसे जंजीर से बांधकर रखा गया। लेकिन बच्चे के परिजन इसके उलट बयान देते नजर आए।
ये भी पढ़ें: ब्रह्मकुमारी आश्रम में सुसाइड करने वाली बहनों का CCTV फुटेज पुलिस को मिला, जानें कैसे मौत को गले लगाया
पीड़ित बच्चे के परिवार का कहना है कि उन्होंने बच्चे की खुद ही पिटाई की क्योंकि वह चोरी करता था। इसलिए उसकी आदत छुड़ाने के लिए उसकी पिटाई की। इसके साथ ही गांव के पूर्व प्रधान का कहना है कि इसमें मरदसे का कोई लेना-देना नहीं है, इस मामले में मदरसे को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर सड़क हादसा; दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, 6 दोस्तों की मौत
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines