Uttar Pradesh: घर में लगी भीषण आग, 3 की गई जान, दिवाली का 'दीया' बना काल

UP Kanpur Fire : यूपी के कानपुर में एक घर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दंपती और एक हाउस मेड की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा दी है। साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kanpur fire

कानपुर में भीषण आग।

UP Kanpur Fire : उत्तर प्रदेश के कानपुर से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिवाली का ‘दीया’ काल बन गया। घर में लगी भीषण आग में तीन लोगों की जान चली गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह घटना कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में स्थित पांडू नगर की है। पांडू नगर के मकान नंबर 117/187H 1 में संजय श्यामदासानी का परिवार रहता था। परिवार के सदस्य दिवाली की पूजा के बाद मंदिर में दीया जलाकर सो गए। घर में गुरुवार की रात को लकड़ी के मंदिर में दीये से आग लगी और फिर देखते ही देखते ही ये आग पूरे घर में फैल गई।

दम घुटने से हुई मौत

घर में सो रहे पति संजय श्यामदासानी और उनकी पत्नी कनिका श्यामदासानी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि हाउस मेड छवि चौहान झुलस गई। पुलिस ने हाउस मेड को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

पुलिस मामले की कर रही जांच

बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी थी, तब ये लोग गहरी नींद में थे, जिसकी वजह से वे घर से बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस जांच कर रही है कि ये आग दीये से लगी या कोई और कारण है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ